एयरपोर्ट तलाक: क्या है कपल्स के बीच का ये नया फंडा, क्यों सोशल मीडिया पर हो रही है इसकी चर्चा

आप दोनों खुशी-खुशी घूमने निकले हैं। एयरपोर्ट पर किसी बात पर एकमत नहीं होते और कुछ देर के लिए थोड़ा अलग होकर घूमते हैं - अपने अपने रास्ते। इसी चलन को सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट तलाक या एयरपोर्ट डिवोर्स का नाम दिया गया है। वैसे ऐसा तो हर कपल के साथ होता ही है - अगर ये आपको अपनी कहानी लगी तो पढ़ें इस ट्रेंड की दिलचस्प जानकारी।

अपने पार्टनर के साथ यात्रा पर निकलना हमेशा रोमांचक लगता है—धूप, खुली हवा और नए सपनों की शुरुआत का एहसास। हाथ में हाथ डालकर एयरपोर्ट से गुजरना कभी-कभी किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है। लेकिन सच यह भी है कि एयरपोर्ट में सबसे खुशहाल कपल्स भी कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ालू जोड़ी बन जाते हैं। क्या खाना है, कब निकलना है, किस टर्मिनल में बेहतर कॉफी मिलेगी—ऐसे मामूली फैसले अचानक बहुत बड़े लगने लगते हैं।

Airport divorce

एयरपोर्ट तलाक: क्या है कपल्स के बीच का ये नया फंडा (Pic: Canva)

यहीं से शुरू होता है 'एयरपोर्ट तलाक' का ट्रेंड।

End of Feed