लाइफस्टाइल

Short Autism Quotes Inspirational: वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे पर स्पेशल किड्स को करें मोटिवेट, यहां देखें Proud Autism Quotes हिंदी में

What are positive Words for Autism, Proud Autism Quotes: दुनिया भर में लगभग हर 100 बच्चों में से 1 बच्चा ऑटिज्म से प्रभावित होता है। ऑटिज्म एक ऐसी न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है जो जन्म के साथ ही आती है। यह समस्या बच्चों के संचार, बिहेवियर और सोशल स्किल्स को प्रभावित करती है। यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली का एक अलग तरीका है।

Image

वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे 2026 पर स्पेशल किड्स को करें मोटिवेट (Photo: iStock)

World Autism Awareness Day 2026: आज विश्व ऑटिज्म अवेयरनेस डे है। यह खास दिन हर साल 2 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) को लेकर जागरूकता फैलाने और ऑटिस्टिक व्यक्तियों के प्रति समझ, सम्मान व समावेश को बढ़ावा देने के लिए इस खास दिन की शुरुआत की थी।

दुनिया भर में लगभग हर 100 बच्चों में से 1 बच्चा ऑटिज्म से प्रभावित होता है। ऑटिज्म एक ऐसी न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है जो जन्म के साथ ही आती है। यह समस्या बच्चों के संचार, बिहेवियर और सोशल स्किल्स को प्रभावित करती है। यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली का एक अलग तरीका है। हर ऑटिस्टिक बच्चा अनोखा होता है। कुछ बेहद प्रतिभाशाली होते हैं, तो कुछ को डेली लाइफ में किसी ना किसी के सहयोग की जरूरत होती है।

वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे का मुख्य उद्देश्य समाज को यह बताना है कि ऑटिस्टिक बच्चे भी समान अधिकारों और अवसरों के हकदार हैं। हम ऑटिस्टिक बच्चों की क्षमताओं को पहचानकर, उन्हें प्यार, समझ और सही सहयोग देकर ही एक समावेशी और सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं।

What are positive Words for Autism

इस स्पेशल डे पर हम यहां कुछ मोटिवेशनल कोट्स दे रहे हैं जिनसे आप अपने घर परिवार या फिर आस-पास के ऑटिस्टिक बच्चों को मोटिवेट कर सकते हैं। यहां देखें ऑटिज्म वाले बच्चों को मोटिवेट करने वाले 20 मोटिवेशनल कोट्स

1. तुम बिल्कुल स्पेशल हो, और यही तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत है।

2. तुम जैसा कोई और नहीं है, तुम अनोखे हो।

3. हर छोटी कोशिश तुम्हें आगे ले जा रही है।

4. तुम जितना प्रयास करते हो, उतने ही शानदार हो।

Short Autism Quotes Inspirational

5. तुम्हारी मुस्कान पूरी दुनिया को खुश कर देती है।

6. तुम्हें बस खुद पर भरोसा रखना है।

7. तुम्हारी छोटी-छोटी जीत बहुत बड़ी हैं।

8. तुम्हारी स्पेशल क्षमताएँ तुम्हें अलग बनाती हैं।

Beautiful Austism Quotes

9. हर नई सुबह तुम्हारे लिए नया मौका लाती है।

10. तुम बहुत बहादुर हो, क्योंकि तुम रोज कोशिश करते हो।

11. तुम दुनिया को बेहतर बनाने वाले खास इंसान हो। आगे बढ़ते रहो!

12. धीरे-धीरे चलना भी आगे बढ़ना है, रुकना नहीं।

Proud Autism Mom Quotes

13. तुम्हारा अपना तरीका सबसे सही तरीका है।

14. हर दिन तुम नई चीजें सीख रहे हो, ये बहुत बड़ी बात है।

15. तुम अकेले नहीं हो, हम सब तुम्हारे साथ हैं।

16. तुम्हारी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

Autism Quotes for Son

17. तुम जितने हो, उतने में ही परफेक्ट हो।

18. हर चुनौती तुम्हें और मजबूत बना रही है।

19. तुम्हारा संघर्ष तुम्हें हीरो बनाता है।

20. तुम जो कर रहे हो, वो बहुत खास है।

हमें समझना होगा कि ऑटिज्म एक सामान्य स्थिति है। ऑटिस्टिक बच्चे भी दुनिया जीत सकते हैं। बहुत से उदाहरण ऐसे लोगों से भरे पड़े हैं। बस जरूरत हैं उनके हौसलों को पंख देने की। उम्मीद करते हैं कि ये मोटिवेशनल कोट्स इस काम में मदद करेंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article