डाइटिंग के बावजूद मशीन पर वजन दिख बढ़ा हुआ, कहीं गलत समय पर तो नहीं कर रहे वेट चेक, जानें सही टाइम

Weight Check Karne Ka Sahi Time: अगर आप डाइटिंग और वर्कआउट कर रहे हैं लेकिन फिर भी वेट मशीन पर वजन बढ़ा हुआ दिख रहा है, तो इसकी एक बड़ी वजह गलत समय पर वेट चेक करना हो सकता है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक दिन के कुछ समय पर वजन बढ़ा हुआ दिखना सामान्य है। जानिए किन 5 समय पर वजन चेक नहीं करना चाहिए और वजन चेक करने का सही समय क्या है, ताकि आपकी मेहनत का सही रिजल्ट दिखे।

Weight Check Karne Ka Sahi Time: अक्सर ऐसा होता है कि हम पूरे दिन डाइट का ध्यान रखते हैं, मीठा कम करते हैं, जिम भी जाते हैं, लेकिन जब वजन चेक करते हैं तो मशीन पर नंबर बढ़ा हुआ दिखता है। इससे मन थोड़ा उदास हो जाता है और लगता है कि इतनी मेहनत के बाद भी फर्क क्यों नहीं दिख रहा। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ. शिखा सिंह बताती हैं कि कई बार हमारी मेहनत बेकार नहीं जाती, बल्कि हम गलत समय पर वजन चेक कर लेते हैं। दिन के कुछ समय पर शरीर में पानी रुकने, हार्मोन बदलने और खाने-पीने की वजह से वजन थोड़ी देर के लिए बढ़ा हुआ दिख सकता है। इसलिए सही समय पर वेट चेक करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं वजन कब चेक नहीं करना चाहिए और वजन चेक करने का सही समय क्या है।

वेट चेक करने का सही टाइम

वेट चेक करने का सही टाइम

वजन कब चेक नहीं करना चाहिए - Worst Time To Check Weight In Hindi

शाम को वजन चेक करेंगे तो ज्यादा दिखेगा

डॉ. शिखा सिंह के अनुसार दिनभर हम कुछ न कुछ खाते-पीते रहते हैं। सुबह के मुकाबले शाम तक शरीर में फूड और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यही कारण है कि शाम को वजन बढ़ा हुआ दिख सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका फैट बढ़ गया है, बल्कि यह दिनभर के खाने-पीने का असर होता है।

End of Feed