Masala Dosa recipe in Hindi for vrat (व्रत वाले मसाला डोसा की रेसिपी): आज हरियाली तीज के त्योहार की शुभ तिथि है, तीज के व्रत पर कथा, पूजन आदि करने का बहुत महत्व होता है। वहीं अगर आप भी आज तीज का व्रत रख रही हैं, और व्रत में हल्की फुल्की भूख के लिए कुछ लजीज का फलहार बनाने का मन है। तो टेस्टी व हेल्दी मसाला डोसा झटपट तैयार कर खूब एन्जॉय किया जा सकता है। यहां देखें लजीज व्रत वाला साबूदाना मसाला डोसा बनाने की बढ़िया रेसिपी।
Vrat dosa recipe in hindi sabudana masala dosa kaise banaye falhari simple easy recipe
Teej vrat Dosa Batter recipe in hindi
सामग्री
डोसा की फिलिंग के लिए
- आधा बड़ा चम्मच घी
- दो कप आलू उबले हुए
- एक चम्मच जीरा
- आधा चम्मच अदरक का पेस्ट
- दो चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- तीन बड़े चम्मच मूंगफली पीसी हुई
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- एक चम्मच नींबू का रस
बैटर के लिए
- साबूदाना
- एक चम्मच अदरक का पेस्ट
- एक कप सांवा बाजरा
- एक चम्मच बारीक हुई हरी मिर्च
- दो चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- सेंधा नमक
- तेल
Dosa images recipes
- घर पर व्रत वाला लजीज मसाला डोसा तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले उपवास के डोसे का मसाला तैयार करना होगा।
- सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें घी गर्म कर लें, एक बार जब घी या तेल अच्छे से गर्म हो जाए। तब आपको पैन में जीरा, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर उसे अच्छे से भून लेना है।
- फिर आप पैन में थोड़ी पीसी हुई मूंगफली और आलू डालकर उन्हें भी अच्छे से पका लें। स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डालकर आपकी लजीज डोसे की फिलिंग तैयार है।
- डोसा का बैटर बनाने के लिए आपको सांवा बाजरा और साबूदाना को एक मिक्सर में अच्छे से बारीक पीस लेना होगा।
- फिर उस पेस्ट को किसी बड़े कटोरे में रख, उसके साथ अदरक का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक संग दो कप पानी मिला देना होगा।
- अच्छी तरह से सारी सामग्री को मिला देने के बाद आपका व्रत मसाला डोसा का बैटर तैयार है।
- फिर गैस पर तवा रखें और उसे हल्का गर्म कर धीरे धीरे शानदार सा डोसा बना लें।
