लाइफस्टाइल

Vegetable Face Pack: बेदाग और निखरी त्वचा की है ख्वाहिश, तो चेहरे पर लगाएं इन सब्जियों से तैयार फेस पैक, ग्लो करेगी स्किन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2023, 11:49 AM IST

खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए आप सब्जियों से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्जियां सेहत के लिए जितनी फायदेमंद है उतना ही ये स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होती है।

Image

Vegetable Face Pack

Vegetable Face Pack: बेदाग और निखरी त्वचा पाना भला किसे पसंद नहीं। बेदाग और निखरी त्वचा के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए आप सब्जियों से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्जियां सेहत के लिए जितनी फायदेमंद है उतना ही ये स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। कुछ सब्जियां ऐसी है जिसका फेस पैक इस्तेमाल कर आप स्किन की सही देखभाल कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप बेदाग और निखरी त्वचा पा सकती हैं।

ऐसे तैयार करें सब्जियों से फेस पैक

आलू का फेस पैक

आलू स्किन की रंगत को साफ करने में बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके इस्तेमाल से आप गोरी और निखरी त्वचा पा सकती हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए आप एक बाउल में आलू का रस लें और फिर इसमें शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें।

खीरे का फेस मास्क

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर खीरा स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। खीरा फेस पैक लगाने से स्किन पोर्स टाइट हो जाते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए खीरे को कद्दूकस कर लें। फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे फेस पर अप्लाई करें। करीब 20 मिनट बाद इसे धो लें।

चुकंदर का फेस पैक

विटामिन-सी, प्रोटीन, फैट और डाइटरी फाइबर से भरपूर चुकंदर स्किन को काफी फायदा पहुंचाता है। बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए आप चुकंदर फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले चुकंदर को धो लें और फिर इसे मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इसमें गुलाब जल और दही मिलाएं। अब इसे फेस पर अप्लाई करें। 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन को बेदाग और निखरी बनाया जा सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article