Vegetable Soup Recipe: ठंड का मौसम आ गया है और ऐसे में गर्मागर्म चीजें ही लोगों को पसंद आती है। खासतौर से सूप तो हर किसी का फेवरेट है। वैसे तो सूप कई तरह के बनते हैं लेकिन वेजिटेबल सूप सबसे आसानी से तैयार हो जाता है। ताजी सब्जियों से भरपूर यह सूप न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को विटामिन, मिनरल और फाइबर भी प्रदान करता है। ये हेल्थ और टेस्ट दोनों के लिए बेस्ट है। तो इस सर्दी के मौसम में अगर आप घर पर वेजिटेबल सूप बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यहां से इसकी रेसिपी नोट कर लेनी चाहिए।
गाजर
बीन्स
पत्ता गोभी / कैबेज
शिमला मिर्च
मटर
टमाटर
अदरक
मक्खन / तेल
कॉर्नफ्लोर
पानी
नमक
काली मिर्च पाउडर
सोया सॉस
हरा धनिया
वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबस पहले एक कड़ाही या पैन में मक्खन या तेल गर्म करें। फिर तेल में अदरक डालें और कुछ सेकंड भूनें। अब गाजर, बीन्स, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, मटर और टमाटर को बारीक काटकर डालें। 3 से 4 मिनट मध्यम आँच पर भून लें। अब पानी डालें। अब स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएँ। आप गाढ़ा सूप चाहते हैं, तो कॉर्नफ्लोर को थोड़ा पानी में घोलकर सूप में डालें। सब्ज़ियाँ नरम होने तक 8 से 10 मिनट पकाएं। चाहें तो थोड़ा सोया सॉस डालें। गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालें। आपका स्वादिष्ट और हेल्दी वेजिटेबल सूप तैयार है।
latest lifestyle stories