लाइफस्टाइल

Veer Savarkar Punyatithi 2024 Quotes: वीर सावरकर की पुण्यतिथि आज, अपनों के साथ शेयर करें उनके महान विचार

Veer Savarkar Quotes in Hindi: आज यानी 26 फरवरी 2024 को वीर सावरकर की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) स्थित भागपुर गांव में हुआ था।

Image

Veer Savarkar Punyatithi

Veer Savarkar Quotes in Hindi: वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उनका पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था। स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ सावरकर राजनीतिज्ञ, वकील, लेखक, समाज सुधारक और हिंदुत्व दर्शन के सूत्रधार भी थे। उनका निधन 26 फरवरी 1966 को मुंबई में हुआ था। आज यानी 26 फरवरी 2024 को उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) स्थित भागपुर गांव में हुआ था। वह बचपन से ही पढ़ने में होशियार थे। बचपन में उन्होंने कुछ कविताएं भी लिखी थीं। उन्होंने शिवाजी हाईस्कूल, नासिक से 1901 में मैट्रिक की परीक्षा पास की। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने एक समूह के खिलाफ छात्रों का नेतृत्व किया था, जिसके चलते उन्हें वीर उपनाम दिया गया था। सन 1923 में सावरकर ने हिंदुत्व शब्द की स्थापना की थी। उनके विचार आज भी लोगों को काफी प्रेरित करते हैं। वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर आप उनके इन 10 महान विचारों को शेयर कर उन्हें नमन कर सकते हैं।

1- महान लक्ष्य के लिए किया गया कोई भी बलिदान व्यर्थ नहीं जाता है।

Veer Savarkar Jayanti

Veer Savarkar Jayanti

2- अपने देश की, राष्ट्र की, समाज की स्वतंत्रता हेतु प्रभु से की गई मूक प्रार्थना भी सबसे बड़ी अहिंसा का द्योतक है।

3- कर्तव्य की निष्ठा संकटों को झेलने में, दुख उठाने में और जीवन भर संघर्ष करने में ही समाविष्ट है.यश अपयश तो मात्र योगायोग की बातें हैं।

4- कष्ट ही तो वह चाक शक्ति है जो इंसान को कसौटी पर परखती है और उसे आगे बढ़ाती है।

Veer Savarkar Quotes

Veer Savarkar Quotes

5- दूसरों का सम्मान करने की शक्ति रखने वालों में ही मैत्री संभव है।

6- मनुष्य की संपूर्ण शक्ति का मूल उसकी खुद की अनुभूति में ही विद्यमान है।

7- उन्हें शिवाजी को मनाने का अधिकार है, जो शिवाजी की तरह अपनी मातृभूमि को आजाद कराने के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं।

8- देश-हित के लिए अन्य त्यागों के साथ जन-प्रियता का त्याग करना सबसे बड़ा और ऊंचा आदर्श है।

Veer Savarkar Shayari

Veer Savarkar Shayari

9- मन, सृष्टि के विधाता द्वारा मानव-जाति को प्रदान किया गया एक ऐसा उपहार है, जो मनुष्य के परिवर्तनशील जीवन की स्थितियों के अनुसार स्वयं अपना रूप और आकार भी बदल लेता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article