Mehndi designs for vat savitri 2023: ज्येष्ठ यानी की मई मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म और पंचांग के अनुसार बहुत ही गहरा महत्व होता है। कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर को सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री (Vat Savitri) के रूप में मनाया जाता है, जिस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत, कथा और पूजन करती हैं। मान्यता है कि, वट सावित्री व्रत (Vat Savitri vrat) के माध्यम से ही सावित्री अपने पति सत्यवान की जान यमराज से बचाकर लाई थी। वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं अपने पति एवं (Vat savitri puja) खुशहाल वैवाहिक जीवन की मनोकामना वटवृक्ष से मांगती हैं। पूजन, व्रत के साथ महिलाएं अपने पति के लिए (Vat savitri mehndi) खूब साज श्रृंगार भी करती हैं, अगर आप भी कल वट सावित्री का व्रत रख रही हैं, तो हाथों में पिया के नाम की (Mehndi designs for vat savitri) सुहाग मेहंगी अवश्य ही लगवाएं। यहां देखें वट सावित्री के लिए लेटेस्ट, सिंपल और सुंदर मेहंदी की डिजाइन्स, फोटोज, पिक्स (Vat Savitri mehndi designs images) जिन्हें आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं।
Vat savitri vrat 2023 mehndi for vat savitri puja latest and easy mehndi designs for vat savitri
Mehndi Designs for Vat Savitri 2023, वट सावित्री के लिए मेहंदी डिजाइन्स
सुहागन मेहंदी
वट सावित्री का व्रत रख रही महिलाएं, व्रत पूजन के लिए हाथों में ऐसी सुहागन वाली मेंहदी का डिजाइन बना सकती हैं। जिसमें आप वटवृक्ष और पूजन करती महिला का चित्र बना सकती हैं, हथेली के अलावा आप आस पास फूल का डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं।
भरवा मेहंदी
भरवा पैटर्न की ऐसी वट सावित्री की मेहंदी भी हाथों में खूब खिलेगी, अगर आपको थोड़ी आसान मेहंदी बनानी है। तो फिर इस मेहंदी में आप ज्यादा फूल, पत्ती और कैरी के आकार का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फुल हैंड मेहंदी
पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रख रही हैं, तो लंबी मेहंदी का डिजाइन कैसे अच्छा नहीं लगेगा। मेहंदी को सुहाग की निशानी कहा जाता है, इसलिए इस वट सावित्री व्रत में आप भी अपने पति की निशानी के तौर पर पूरे हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं।
शेडेड महेंदी
बारीक और शेडेड पैटर्न की ये मेहंदी भी रचने पर खूब ज्यादा अच्छी लगेगी, आप एक हथेली में वटवृक्ष तो दूसरे में पूजन करती, वृक्ष के तने पर सूत लपेटती महिला का चित्र बना सकती हैं। महिला न बने तो केवल पेड़ भी अटपटा नहीं लगेगा, पेड़ के आस पास आप फूलों का डिजाइन बना सकती हैं।
कमल वाली मेहंदी
हथेली पर भरवा पैटर्न की ये मेहंदी खूब जच रही है, वहीं उंगलियों वाली ये कमल की डिजाइन से मेहंदी का लुक और ऊभर कर आ रहा है। आप इस मेहंदी के साथ हैप्पी वट सावित्री का मेसेज (Happy Vat Savitri) भी लिख सकती हैं।
मंत्रों वाली मेहंदी
पति की लंबी उम्र के लिए जो भी महिलाएं ये व्रत रखती हैं, बेशक ईश्वर उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। हाथों में इस वट सावित्री आप ऐसी पूजन करती और मंत्रों वाली मेहंदी का डिजाइन बनाएं, बेहद प्यारा लगेगा। आप महामृत्युंजय मंत्र के अलावा कोई और सिद्ध मंत्र भी हथेली में पति के नाम के साथ लिख सकती हैं।
वट सावित्री का सिद्ध व्रत रखने पर अथवा सच्चे मन से पति के लिए पूजन और कामना करने से प्रभु ईश्वर अवश्य ही आपके वैवाहिक जीवन पर भी अपनी कृपा बरसाएंगे। वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलाएं पूजन से पहले जरूर अपने हाथों में ये सुंदर और सिंपल मेहंदी डिजाइन बनाएं, पति को अवश्य पसंद आएंगी।
