Vat Savitri 2023 Latest Rangoli Designs: सनातन धर्म के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत (Vat Savitri) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशियों से भरे वैवाहिक जीवन की ईश्वर से कामना करती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत को करने की तिथि आज यानी 19 मई को (Vat Savitri Vrat 2023) है, इस दिन महिलाएं व्रत, पूजन करने के साथ ही साथ अपना और घर का साज श्रृंगार करती हैं। जिसके फल स्वरूप माता लक्ष्मी और विष्णु तथा सत्यवान सावित्री का आशीर्वाद एवं मंगल कामनाएं, सुहागिनों के ग्रहस्थ जीवन को खुशियों से भर देती हैं। अगर आप भी कल वट (Vat Savitri rangoli) सावित्री का ये सिद्ध व्रत रखने वाली हैं, तो अपने साथ साथ घर की साज-सज्जा पर भी अवश्य ध्यान दें। श्री हरी का आशीर्वाद प्राप्त (Latest rangoli designs for vat savitri) करने हेतु घर में आप भी सुंदर सी रंगोली बनाकर प्रभु के आगमान की तैयारी कर सकते हैं। देखें वट सावित्री पर घर के आंगन में बनाने के लिए लेटेस्ट रंगोली के Designs, Photos, Pics -
वट सावित्री के लिए रंगोली के डिजाइन्स
वट पूर्णिमा की रंगोली

Vat Savitri Vrat
शादीशुदा महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत ही गहरा महत्व रखता है, इस दिन व्रत और पूजन करने से वैवाहिक जीवन पर आए संकट, दुख, कष्ट सब दूर हो जाते हैं। इस वट सावित्री आप अपने घर के आंगन में वट पूर्णिमा की ये सिंपल सी मंगल सूत्र और हल्दी, कुमकुम के डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं।
सुहागिन वाली रंगोली

Vat Savitri Rangoli
वट सावित्री व्रत वाले दिन वटवृक्ष यानी की बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है, अथवा कथा का पाठ कर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। वट सावित्री के उपलक्ष पर आप घर में सुहागिन और वट वृक्ष की पूजा का ये सुंदर दृश्य दिखा सकते हैं।
मंगल सूत्र वाली रंगोली

Vat Savitri 2023
वट सावित्री का व्रत रख रही सुहागिन महिलाएं, घर पर वट पूर्णिमा की ये मंगल सूत्र और झूमके, कंगन वाली रंगोली बनाकर अंगना को सजा सकती हैं। रंगोली को आप आस पास फूल के डेकोरेशन से सजा भी सकते हैं, बहुत ही प्यारा लगेगा।
सिंपल लेटेस्ट रंगोली

Vat Savitri Latest Rangoli
वट सावित्री के दिन पूजन में विशेष रूप से हल्दी, कुमकुम, चूड़ी, बिंदी, ब्लाउज पीज, मंगल सूत्र रखना आवश्यक माना जाता है। ऐसे में आप भी अपनी आरती की थाली को यू फूल के डिजाइन वाली रंगोली के बीच सजाकर रख सकती हैं।
पान के पत्ते की रंगोली

Vat Purnima
पूजा में पान के पत्तों का भी विशेष महत्व है, आप भी वट सावित्री का व्रत रख रही हैं। तो घर पर या मंदिर में पान के पत्ते पर बरगद के पेड़ वाली ये सिंपल लेकिन गहरा प्रभाव रखने वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके आस पास आप दीए और फूल लगा सकते हैं।

Vat Savitri Rangoli designs
फ्लोरल रंगोली
फूलों का डिजाइन हर तरह के ओकेजन और रंगोली के लुक में ऊभार ला देता है, आप भी वट सावित्री पर झटपट ऐसी शगुन की रंगोली बना सकते हैं। रंगीन फूलों के बजाय आप कोई दो कलर का प्रयोग कर के भी बढ़िया रंगोली बना सकते हैं।
