लाइफस्टाइल

Vat Savitri Vrat 2023: हाथों में रचाएं पति के नाम की सुहाग मेहंदी, देखें वट सावित्री पूजा के लिए लेटेस्ट और आसान Mehndi Designs

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 19, 2023, 06:30 AM IST

Mehndi designs for vat savitri (वट सावित्री के मेहंदी डिजाइन्स): हिंदू धर्म में व्रत, कथा और पूजन का अत्यधिक महत्व होता है, ऐसा ही एक सिद्ध व्रत है वट सावित्री का, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए रखती हैं। इस साल वट सावित्री के व्रत की तिथि आज यानी 19 मई है। इस दिन सुहागिन औरते सज संवर कर वटवृक्ष का पूजन करेंगी। यहां देखें वट सावित्री पूजा के लिए बेस्ट और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

Image

Vat savitri vrat 2023 mehndi for vat savitri puja latest and easy mehndi designs for vat savitri

Mehndi designs for vat savitri 2023: ज्येष्ठ यानी की मई मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म और पंचांग के अनुसार बहुत ही गहरा महत्व होता है। कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर को सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री (Vat Savitri) के रूप में मनाया जाता है, जिस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत, कथा और पूजन करती हैं। मान्यता है कि, वट सावित्री व्रत (Vat Savitri vrat) के माध्यम से ही सावित्री अपने पति सत्यवान की जान यमराज से बचाकर लाई थी। वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं अपने पति एवं (Vat savitri puja) खुशहाल वैवाहिक जीवन की मनोकामना वटवृक्ष से मांगती हैं। पूजन, व्रत के साथ महिलाएं अपने पति के लिए (Vat savitri mehndi) खूब साज श्रृंगार भी करती हैं, अगर आप भी कल वट सावित्री का व्रत रख रही हैं, तो हाथों में पिया के नाम की (Mehndi designs for vat savitri) सुहाग मेहंगी अवश्य ही लगवाएं। यहां देखें वट सावित्री के लिए लेटेस्ट, सिंपल और सुंदर मेहंदी की डिजाइन्स, फोटोज, पिक्स (Vat Savitri mehndi designs images) जिन्हें आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं।

Mehndi Designs for Vat Savitri 2023, वट सावित्री के लिए मेहंदी डिजाइन्स

सुहागन मेहंदी

Vat Savitri Mehndi

Vat Savitri Mehndi

वट सावित्री का व्रत रख रही महिलाएं, व्रत पूजन के लिए हाथों में ऐसी सुहागन वाली मेंहदी का डिजाइन बना सकती हैं। जिसमें आप वटवृक्ष और पूजन करती महिला का चित्र बना सकती हैं, हथेली के अलावा आप आस पास फूल का डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं।

भरवा मेहंदी

Vat Savitri Mehndi 2023

Vat Savitri Mehndi 2023

भरवा पैटर्न की ऐसी वट सावित्री की मेहंदी भी हाथों में खूब खिलेगी, अगर आपको थोड़ी आसान मेहंदी बनानी है। तो फिर इस मेहंदी में आप ज्यादा फूल, पत्ती और कैरी के आकार का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फुल हैंड मेहंदी

Mehndi designs for vat savitri

Mehndi designs for vat savitri

पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रख रही हैं, तो लंबी मेहंदी का डिजाइन कैसे अच्छा नहीं लगेगा। मेहंदी को सुहाग की निशानी कहा जाता है, इसलिए इस वट सावित्री व्रत में आप भी अपने पति की निशानी के तौर पर पूरे हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं।

शेडेड महेंदी

Suhag Mehndi

Suhag Mehndi

बारीक और शेडेड पैटर्न की ये मेहंदी भी रचने पर खूब ज्यादा अच्छी लगेगी, आप एक हथेली में वटवृक्ष तो दूसरे में पूजन करती, वृक्ष के तने पर सूत लपेटती महिला का चित्र बना सकती हैं। महिला न बने तो केवल पेड़ भी अटपटा नहीं लगेगा, पेड़ के आस पास आप फूलों का डिजाइन बना सकती हैं।

कमल वाली मेहंदी

Mehndi designs 2023

Mehndi designs 2023

हथेली पर भरवा पैटर्न की ये मेहंदी खूब जच रही है, वहीं उंगलियों वाली ये कमल की डिजाइन से मेहंदी का लुक और ऊभर कर आ रहा है। आप इस मेहंदी के साथ हैप्पी वट सावित्री का मेसेज (Happy Vat Savitri) भी लिख सकती हैं।

मंत्रों वाली मेहंदी

Vat savitri 2023 mehndi

Vat savitri 2023 mehndi

पति की लंबी उम्र के लिए जो भी महिलाएं ये व्रत रखती हैं, बेशक ईश्वर उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। हाथों में इस वट सावित्री आप ऐसी पूजन करती और मंत्रों वाली मेहंदी का डिजाइन बनाएं, बेहद प्यारा लगेगा। आप महामृत्युंजय मंत्र के अलावा कोई और सिद्ध मंत्र भी हथेली में पति के नाम के साथ लिख सकती हैं।

वट सावित्री का सिद्ध व्रत रखने पर अथवा सच्चे मन से पति के लिए पूजन और कामना करने से प्रभु ईश्वर अवश्य ही आपके वैवाहिक जीवन पर भी अपनी कृपा बरसाएंगे। वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलाएं पूजन से पहले जरूर अपने हाथों में ये सुंदर और सिंपल मेहंदी डिजाइन बनाएं, पति को अवश्य पसंद आएंगी।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article