Vat Savitri 2023 Makeup, How to get ready tips: सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास की कृष्ण अमावस्या का गहरा महत्व होता है, इस दिन सारी सुहागिन महिलाएं अपने पति और वैवाहिक जीवन में खुशहाली और समृद्धि के संचार की कामना करती हैं। इस साल वट सावित्री का व्रत 19 मई 2023 की तिथि को रखा जाएगा, इस दिन शादीशुदा महिलाएं सज-संवर कर वटवृक्ष का पूजन करती हैं, कथा सुनती हैं अथवा व्रत रखती हैं। अगर आप भी कल वट सावित्री का व्रत रख रही हैं? और वट पूजा के लिए सुंदर सुहागिन वाला लुक क्रिएट करना चाहती है? तो यहां देखें वट सावित्री व्रत के लिए मेकअप से लेकर स्टाइलिंग तक की बेस्ट टिप्स। जिन्हें फॉलो कर अगर आप वट सावित्री पूजा के लिए तैयार होंगी, तो बेशक ही आपके पति देव की नज़रे एक पल के लिए भी आपको निहारते नहीं थकेंगी -
How to get ready for Vat Savitri Vrat 2023, वट सावित्री पूजा के लिए कैसे तैयार हो
चेहरा चमकाएं
वट सावित्री पूजा के लिए अगर आपको भी नेचुरली सुंदर दिखना है, तो सबसे पहले चेहरे को चमकाना बहुत जरूरी है। नेचुरल नूर के लिए फेस क्लीजिंग का आसान सा रूटीन फॉलो किया जा सकता है, जिसके लिए आपको केवल मेकअप से पहले अपने चेहरे को अच्छे से किसी फेस वॉश से धोना है, स्क्रब करना है और फिर ही कोई मेकअप इस्तेमाल करना है।
बेस तैयार करें
चेहरा अच्छे से साफ यानी की क्लींज करने के बाद आप सबसे पहले अपनी स्किन टोन के हिसाब वाला प्राइमर और फिर फाउंडेशन लगाएं। ध्यान रखें कि अगर आपको नो मेकअप, न्यूड या हल्का मेकअप रखना है, तो प्राइमर और फाउंडेशन दोनों ही कम मात्रा में लगाएं नहीं तो आपका चेहरा बहुत ही चोकी लगने लगेगा। आप अच्छे लुक के लिए फाउंडेशन में कोई क्रीम मिलाकर भी लगा सकती हैं।
कंसीलर
बेस मेकअप करने के बाद भी अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार के दाग-धब्बे नज़र आते हैं, तो कंसीलर का इस्तेमाल कर आप दाग छुपा सकते हैं। हालांकि कंसीलर को आपकी स्किन टोन के हिसाब वाला होना बहुत जरूरी है।
आई मेकअप
सिंपल और सटल चेहरा तैयार करने के बाद अब बारी आती है, आंखों की आप वट सावित्री पूजा के लिए अगर बढ़िया सुहागिन लुक चाहती हैं। तो लाल साड़ी के साथ हैवी लुक वाली आईज अच्छी लगेंगी। आप काजल, मस्कारा, लाईनर और आई शैडो का यूज कर हल्की वाली स्मोकी आईज बना सकती हैं।
लिप्स
साड़ी, लहंगा या सूट कुछ भी सुहागिन लुक के लिए बोल्ड रेड या पिंक लिप्स बहुत प्यारे लगेगे।
बिंदी और सिंदूर
सुहागिन लुक के लिए बिंदी और सिंदूर न लगाएं, ऐसा शायद ही हो सकता है। वट सावित्री के मौके पर आप साड़ी के मैचिंग की बिंदी और गहरे लाल रंग का सिंदूर लगाकर उसे फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
ज्वेलरी
वट सावित्री व्रत पर अगर आप सिंपल लुक ही रखना चाहती हैं, तो हैवी ज्वेलरी के बजाय केवल मंगलसूत्र, कंगन और कान के झुमके भी बहुत प्यारे लगेंगे।
क्या पहनें
वट पूजा के लिए आप लाल, हरे, नीले या पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं, ये रंग आमतौर पर सुहागिन औरते पहननती हैं। आप साड़ी नहीं तो कोई पसंद का सूट या लहंगा भी पहन सकती हैं।
इस तरह से मेकअप और प्यारी सी ड्रेस पहन कर जब आप पति के सामने जाएंगी, तो बेशक ही आपके पिया जी को आपका नूर और लुक बहुत ही बढ़िया लगेगा और वे आपकी तारीफे करते नहीं थकेंगे।
