Vat Savitri 2023 Rangoli Designs: वट सावित्री पर बनाएं ये खूबसूरत और आसान सी रंगोली, देखें लेटेस्ट रंगोली डिजाइन Photos, Wallpaper

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 19, 2023, 06:54 AM IST

Vat Savitri 2023 Latest Rangoli Designs (वट सावित्री के लिए रंगोली के डिजाइन्स): हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री के रुप में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन अपने पतियों के लिए व्रत रखती हैं, तथा उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वट सावित्री के इस पावन अवसर पर घर आंगन में बनाएं ये सिंपल और सुंदर सी रंगोली, जिसे देख आपका वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भर जाएगा।

Vat Savitri 2023 Latest Rangoli Designs: सनातन धर्म के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत (Vat Savitri) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशियों से भरे वैवाहिक जीवन की ईश्वर से कामना करती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत को करने की तिथि आज यानी 19 मई को (Vat Savitri Vrat 2023) है, इस दिन महिलाएं व्रत, पूजन करने के साथ ही साथ अपना और घर का साज श्रृंगार करती हैं। जिसके फल स्वरूप माता लक्ष्मी और विष्णु तथा सत्यवान सावित्री का आशीर्वाद एवं मंगल कामनाएं, सुहागिनों के ग्रहस्थ जीवन को खुशियों से भर देती हैं। अगर आप भी कल वट (Vat Savitri rangoli) सावित्री का ये सिद्ध व्रत रखने वाली हैं, तो अपने साथ साथ घर की साज-सज्जा पर भी अवश्य ध्यान दें। श्री हरी का आशीर्वाद प्राप्त (Latest rangoli designs for vat savitri) करने हेतु घर में आप भी सुंदर सी रंगोली बनाकर प्रभु के आगमान की तैयारी कर सकते हैं। देखें वट सावित्री पर घर के आंगन में बनाने के लिए लेटेस्ट रंगोली के Designs, Photos, Pics -

Vat savitri, Rangoli designs, latest vat savitri rangoli

Vat savitri 2023 rangoli designs

वट सावित्री के लिए रंगोली के डिजाइन्स

वट पूर्णिमा की रंगोली

शादीशुदा महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत ही गहरा महत्व रखता है, इस दिन व्रत और पूजन करने से वैवाहिक जीवन पर आए संकट, दुख, कष्ट सब दूर हो जाते हैं। इस वट सावित्री आप अपने घर के आंगन में वट पूर्णिमा की ये सिंपल सी मंगल सूत्र और हल्दी, कुमकुम के डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं।

End of Feed