Vaishakh Amavasya 2026 Wishes: अपनों पर बरसाएं मां गंगा की कृपा, भेजें वैशाख अमावस्या की शुभकामना संदेश, कोट्स

Vaishakh Amavasya Wishes in Hindi (वैशाख अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं): अगर आप भी किसी अपने को वैशाख अमावस्या की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां देखें वैशाख अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदी में:

Vaishakh Amavasya Wishes in Hindi: वैशाख अमावस्या हिंदू धर्म में काफी पवित्र और महत्वपूर्ण तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यह तिथि मनाई जाती है। वैशाख अमावस्या को मोहिनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने का विधान है। मान्यता है कि इस तिथि पर पितरों को अर्पित जल और तर्पण से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर परिवार पर कृपा बनाए रखते हैं।

Vaishakh Amavasya Wishes

वैशाख अमावस्या 2026 की शुभकामनाएं हिंदी में (Photo: iStock)

वैशाख अमावस्या के इस पावन अवसर पर गंगा, यमुना, सरस्वती जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्त्व है। जो लोग नदियों तक नहीं पहुंच सकते, वे घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस खास मौके पर दीपदान, भजन-कीर्तन और दान-पुण्य का भी विशेष फल माना जाता है।

End of Feed