Utkal Divas 2026: क्या है उत्कल दिवस, कब और क्यों मनाते हैं, जानें इसका इतिहास और महत्व

Utkal Diwas 2026, उत्कल दिवस 2026: उत्कल दिवस हर साल 1 अप्रैल को ओडिशा राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। यह दिन ओड़िया संस्कृति, भाषा और गौरव का प्रतीक है, जिसे पूरे राज्य में उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Utkal Diwas 2026, उत्कल दिवस 2026: आज 1 अप्रैल को ओडिशा राज्य में उत्कल दिवस मनाया जा रहा है। 1936 में इसी दिन पर ओडिशा राज्य की स्थापना की गई थी, जिसके बाद से हर साल उत्कल दिवस बहुत ही गर्व और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्कल दिवस ओडिशा की पहचान, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह दिन हमें अपनी भाषा और संस्कृति के महत्व को समझने और उसे संरक्षित करने की प्रेरणा देता है। ओडिशा के लोगों के लिए यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि गर्व और सम्मान का दिन है।

Utkal diwas 2026, Utkal Diwas kab aur kyon manate hai

Utkal diwas 2026

उत्कल दिवस क्या है?

उत्कल दिवस, जिसे ओडिशा दिवस भी कहा जाता है, भारत के ओडिशा राज्य के गठन का स्मृति स्थापना दिवस है। 'उत्कल' ओडिशा का प्राचीन नाम है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाता है। यह दिन ओड़िया समाज के लिए गर्व का अवसर होता है, जब वे अपनी भाषा, परंपराओं और पहचान का जश्न मनाते हैं।

End of Feed