लाइफस्टाइल

उम्र से 10 साल दिखना है यंग, तो घर पर बनाएं ये नैचुरल बोटॉक्स ऑयल, लगाएं और पाएं चमकदार त्वचा

Botox Oil at home: यंग स्किन चाहिए और वह भी बिना किसी ज्यादा खर्चे के एंटी एजिंग ऑयल को बनाकर कर लगाएं। अगर आप इस ऑयल का नियमित इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ ही हफ्तों में त्वचा में कसावट महसूस कर सकती हैं। स्किन टाइट करने के साथ ही यह ऑयल फाइन लाइंस कम करने वाला माना जाता है। जानें इसे कैसे बनाएं और लगाएं।

Image

घर पर बोटॉक्स ऑयल कैसे बनाएं (AI Image)

Botox Oil at home: बढ़ती उम्र के साथ स्किन में ढीलापन आना एक आम बात है। 30-35 की उम्र के बाद अक्सर चेहरे की त्वचा पहले जैसी टाइट नहीं रहती। झुर्रियां, फाइन लाइंस और स्किन का लटकना धीरे-धीरे नजर आने लगता है, अगर आप चाहते हैं कि ये बदलाव देर से आएं तो इस उपाय को अपनाकर आप बोटॉक्स जैसा असर त्वचा पर पा सकती हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसका हर सामान आपकी किचन में ही मौजूद है। देखें घर पर नेचुरल बोटॉक्स ऑयल कैसे बनाएं।

घरेलू बोटॉक्स ऑयल की सामग्री

  • 1 टेबलस्पून -लौंग
  • 3 टेबलस्पून -बेबी ऑयल
  • 2 टेबलस्पून -एलोवेरा जेल
  • 1 विटामिन ई - कैप्सूल
  • 1टेबलस्पून गुलाब जल
  • आधा टेबलस्पून ग्लिसरीन

घरेलू बोटॉक्स ऑयल बनाने की विधि

सबसे पहले एक टेबलस्पून लौंग को हल्का सा कूट लें ताकि उसका अर्क आसानी से निकाल सके। अब एक छोटे पैन में 3 टेबलस्पून बेबी ऑयल डालें और उसमें कूटी हुई लौंग मिलाकर धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक गर्म करें। जब तेल का रंग हल्का बदलने लगे, तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद तेल को छानकर एक साफ कटोरी में निकाल लें। अब इसमें दो टेबलस्पून एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर एक विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर उसको तेल में मिलाएं। अब एक टेबलस्पून गुलाब जल और अंत में आधा टेबलस्पून ग्लिसरीन डालकर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब ऑयल को किसी साफ कांच की बोतल में भरकर रखें।

घरेलू बोटॉक्स ऑयल को कैसे इस्तेमाल करें

इस ऑयल की 2 बूंदें को हाथों में लेकर हल्के से मसाज करें। ध्यान रहें की स्किन को रगड़ें नहीं, बल्कि धीरे-धीरे थपथपा कर अपने चहरे पर लगाएं ताकि तेल स्किन में अच्छे से समा जाए। आप इसे चेहरे, गर्दन, हाथों और उन जगहों पर लगा सकते हैं जहां ढीलापन महसूस होता है। इसको लगाने का सबसे अच्छा समय रात है। आप इसे सोते समय अपने चेहरे पर लगाएं क्योंकि स्किन रिपेयर मोड में होती है और तेल बेहतर असर करता है।

घरेलू बोटॉक्स ऑयल कैसे स्टोर करना है

इस तेल की खास बात यह है कि इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है, आप इसे कमरे के तापमान पर आराम से रख सकते हैं। जब तक तेल खत्म न हो जाए, तब तक यह खराब नहीं होता।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं। टाइम्स नेटवर्क इस जानकारी की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article