लाइफस्टाइल

ऐसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल गंजी खोपड़ी पर सरसराकर निकलेंगे बाल, दोबारा नहीं होगी हेयरफॉल की समस्या

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 1, 2024, 06:39 AM IST

अगर आप हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं और बालों को लंबा, घना बनाना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

Image

Aloe Vera Gel for hair care

एलोवेरा जेल स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आर्युविद में इसे रामबाण जड़ी बूटी भी बताया गया है। इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर हमारे बालों पर देखने को मिलता है। इसके अलावा धूल मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से भी बाल बेजान और रूखे से दिखने लगते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो इन तरीकों से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर आप छुटकारा पा सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

बालों की इन समस्यायों में कारगर है एलोवेरा

हेयर ग्रोथ के लिए

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आप हेयर ग्रोथ के लिए कर सकते हैं। फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है। इसके लिए एलोवेरा की फ्रेश पत्ती तोड़ें और इसे बीच से काटकर लगा लें। आप चाहें तो एलोवेरा के सफेद गूदे को अलग से निकालकर भी बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।

डैमेज बालों के लिए

डैमेज बालों को ठीक करने के लिए भी आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में शहद, अंडे का सफेद भाग, मेथी के दाने और जोजोबा ऑयल मिलाएं और बालों पर अप्लाई करें। अब 1 घंटे बाल शैंपू की मदद से बालों को धो लें। इससे बाल तेजी से लंबे होंगे।

लंबे बालों के लिए

एलोवेरा और आंवले को साथ मिलाकर लगाने से बाल काले, घने और लंबे होते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में आंवले का रस मिलाएं और बालों पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद इसे बालों पर लगा रहने दें और फिर इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल खूबसूरत और आकर्षक दिखेंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article