लाइफस्टाइल

Femina Miss India Top 30: बिहार की अदिति तो दिल्ली की सिफ्ती.. फेमिना मिस इंडिया 2024 के टॉप 30 में पहुंची ये कंटेस्टेंट्स, अब किसके सिर सजेगा मिस इंडिया का ताज?

Femina Miss India Top 30 Contestants: फेमिना मिस इंडिया 2024 के फिनाले का सफर शुरू हो चुका है। फिनाले के लिए हर राज्य से कंटेस्टेंट भी सेलेक्ट हो चुके हैं। इस लिस्ट में 30 राज्य की प्रतिनिधियों का नाम शामिल है। अब ग्रैंड फिनाले में इन टॉप 30 कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला होगा। आइये देखते हैं कि किस राज्य को कौन-सी कंटेस्टेंट रिप्रेजेंट कर रही हैं।

Image

List Of State Winners OF Femina Miss India 2024

Femina Miss India Top 30 Contestants: फेमिना मिस इंडिया 2024 के टॉप 30 कंटेस्टेंट के लिस्ट की घोषणा हो गई है। पूरे देश के आई अलग-अलग प्रतियोगियों में से अब इन टॉप 30 कंटेस्टेंट का आपस में मुकाबला होने वाला है। तकरीबन 5 महीने से फेमिना मिस इंडिया 2024 को ढूंढा जा रहा है। अब देखना ये होगा कि इन 30 कंटेस्टेंट्स में से किसके सिर ये ताज सजता है। इतना ही नहीं, फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने वाली कंटेस्टेंट ही मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

फेमिना मिस इंडिया 2024 का डायमंड जुबली संस्करण

पिछले 60 सालों में फेमिना मिस इंडिया ने हमारी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक नगिने दिए हैं। इस साल डायमंड जुबली संस्करण भी इस प्रतियोगिता की विरासत का सम्मान करते हुए भारतीय नारीत्व और संस्कृति को आगे बढ़ाने का वादा करता है।

Top 30 Contestants Of Femina Miss India 2024

Top 30 Contestants Of Femina Miss India 2024

5 ऑडिशन और 30 फाइनलिस्ट

पिछले 5 महीने में देश के 5 अलग-अलग हिस्सों में फेमिना मिस इंडिया का ऑडिशन रखा गया था। दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरू, पश्चिम बॉम्बे और मुंबई में ऑडिशन देकर हर राज्य की एक कंटेस्टेंट को चुना गया है। फेमिना मिस इंडिया 2024 के इस साल के सेलेक्शन के लिए जूरी ने खूबसूरती, बुद्धिमता, बात करने की कला और पर्सनैलिटी के आधार पर टॉप 30 कंटेस्टेंट को सेलेक्ट किया है।

Femina Miss India 2024 Finale Contestants

Femina Miss India 2024 Finale Contestants

यहां देखिए लिस्ट -

बता दें कि भारत के 29 राज्य से एक-एक प्रतिनिधि और केंद्र शासित प्रेदेशों से चुनी गई एक प्रतिनिधि ही ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनने वाली हैं। आइये फेमिना मिस इंडिया 2024 की टॉप 30 राज्य विजेताओं की लिस्ट देखते हैं-

आभा कटरेहिमाचल प्रदेश
अमृता सेठीपंजाब
साक्षी जोशीउत्तराखंड
सुप्रिया दहियाहरियाणा
सिफ्ती सिंह सारंगदिल्ली
दिव्यांशी बत्राउत्तर प्रदेश
निकिता पोरवालछत्तीसगढ़
अनन्या पांडाओडिशा
रिया नंदिनीझारखंड
अदिति झाबिहार
डॉली सिंहपश्चिम बंगाल
सहारा सुब्बासिक्किम
अरुंधति सैकियाअसम
तदु लुनियाअरुणाचल प्रदेश
जेंटिरेन जमीरनागालैंड
चंचुई खाईमणिपुर
लालसांगकिमीमिजोरम
निकिता घोषत्रिपुरा
एंजोलिया एन मार्विनमेघालय
भव्या रेड्डीआंध्र प्रदेश
प्रकृति कम्बमतेलंगाना
मालिनातमिलनाडु
अक्षता मीटिनयकेरल
अपेक्षा शेट्टीकर्नाटक
श्रुति राउलगोवा
अर्शिया रशीदमहाराष्ट्र
आयुषी ढोलकियागुजरात
वैष्णवी शर्माराजस्थान
रेखा पांडेकेंद्र शासित प्रदेश
Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article