Haldi Face Pack: स्किन की सही देखभाल के लिए महिलाएं कई घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। जब बात घरेलू नुस्खे की हो और हल्दी का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हल्दी स्किन डैमेज को रिपेयर करता है और फ्री रेडिकल्स को दूर करता है। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करते हैं। हल्दी फेस पैक के इस्तेमाल से कील-मुंहासे, एक्ने, टैनिंग, मुरझाई त्वचा और गहरे धब्बों को दूर किया जा सकता है। यहां जानिए कैसे बनाएं हल्दी से अलग-अलग तरह के फेस पैक्स।
हल्दी के फेस पैक्स - Turmeric Face Packs
हल्दी और बेसनचेहरे से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और चेहरे पर निखार लाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल बेहद कारगर माना जाता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच दूध में 2 चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे फेस पर अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगाए रखें और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें।
हल्दी और शहद
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए पहले एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 10-15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को धो लें।
हल्दी और नीम
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कील-मुंहासे को दूर करते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी में नीम के पत्तों का पिसा हुआ पाउडर लें। इसके बाद इसमें चुटकीभर हल्दी डालकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद इस फेस पैक को धो लें।
हल्दी और टमाटर
स्किन को साफ और चमकदार बनाने में टमाटर बेहद कारगर माना जाता है। टमाटर के गूदे में चुटकीभर हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे खिल उठता है। इसका इस्तेमाल आप नेचुरल क्लेंजर की तरह भी कर सकते हैं।
