लाइफस्टाइल

Tulsi Vivah Wishes In Sanskrit: मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी...संस्कृत में दें तुलसी विवाह की शुभकामनाएं, देखें माता तुलसी के संस्कृत श्लोक और मंत्र

Tulsi Vivah 2024 Wishes Quotes in Sanskrit, Tulsi Vivah ki Hardik Shubhkamnaye Sandesh images, Pics, poster and wallpapers: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का खास महत्व है। इस दिन शालीग्राम देव और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। इस दिन पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। आज हम यहां आपके लिए खास संस्कृत में तुलसी विवाह के शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।

Image

happy tulsi vivah 2024 sanskrit wishes images to share and download

Tulsi Vivah 2024 Wishes Quotes in Sanskrit, Tulsi Vivah ki Hardik Shubhkamnaye: सनातन धर्म में कई तरह के तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। तुलसी विवाह भी इनमें से एक है। इस साल 12 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जा रहा है। ये शुभ दिन आज ही है। तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप और माता लक्ष्मी के तुलसी रूप का विवाह करवाया जाता है। इस खास दिन की शुरुआत आप शुभकामना संदेश के साथ कर सकते हैं। अगर आप संस्कृत में तुलसी विवाह के बधाई संदेश ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां से आप संस्कृत में तुलसी विवाह के बधाई संदेश, शुभकामना, विशेष इमेज (Tulsi Vivah Wishes Images), वॉलपेपर, ग्रीटिंग (Tulsi Vivah Greetings) और व्हॉट्सअप मैसेज देख सकते हैं और अपने दोस्तों संग शेयर भी कर सकते हैं-

Happy Tulsi Vivah 2024 Sanskrit Wishes-

1) मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी,

नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।

2) महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी,

आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

3) देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः

नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

4) धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।।

5) तुलसी पातु मां नित्यं सर्वापद्भयोSपि सर्वदा।

कीर्तितापि स्मृता वापि पवित्रयति मानवम्।।

Happy Tulsi Vivah 2024 Messages In Hindi -

6) भेजी है हमने आपको शुभकामनाएं,

आओ सब मिलकर तुलसी विवाह कराएं.

शुभ तुलसी विवाह

7) गन्ने का मंडप सजायेंगे हम,

विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,

आप भी होना खुशियों में शामिल,

तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम।

तुलसी विवाह की अनंत बधाई और शुभकामनाएं

8) हर घर के आँगन में तुलसी

तुलसी बड़ी महान है

जिस घर में ये तुलसी रहती

वो घर स्वर्ग सामान है

तुलसी विवाह की शुभकामना

9) सबसे सुन्दर वो नज़ारा होगा

दीवारों पर दीयों की माला होगी

हर आँगन में तुलसी मां विराजेगी

और माँ तुलसी का विवाह होगा

शुभ तुलसी विवाह

10) तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे

सज गई उनकी जोड़ी

तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए

जल्दी ले के आओ पिया डोली

शुभ तुलसी विवाह

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article