लाइफस्टाइल

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं 2025: आज तुलसी विवाह पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले बेस्ट शुभकामना संदेश

Tulsi Vivah 2025 Wishes in Hindi (तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं) Tulsi Vivah Ki Hardik Shubhkamnaye Sandesh (तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई इन हिंदी) Quotes Status Messages: शालिग्राम से ब्याही तुलसी रानी, सजे भक्ति की अनोखी कहानी, हर मन में उल्लास, हर द्वार सजाया, तुलसी विवाह का पर्व आया..तुलसी विवाह 2025 की शुभकामनाएं। ऐसे ही शानदार बधाई संदेशों के जरिए अपनों को भेजें तुलसी विवाह 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं:

Image

तुलसी विवाह 2025 की शुभकामनाएं

Tulsi Vivah 2025 Wishes in Hindi (तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं): आज तुलसी विवाह का पावन पर्व है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आज के ही दिन तुलसी जी का विवाह शालिग्राम (भगवान विष्णु का स्वरूप) से हुआ था। हिंदू धर्म में इस खास दिन का बड़ा महत्व है। घरों में तुलसी का पौधा दुल्हन की तरह सजाया जाता है और सांकेतिक रूप में उनका विवाह रचाया जाता है। ऐसी आस्था है कि इस विवाह से घर में सुख-शांति, संतान सुख और समृद्धि आती है। तुलसी विवाह की लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। इन शुभकामनाओं के जरिए वो अपने करीबियों की कुशलता मंगलकामना करते हैं। अगर आप भी किसी अपने को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें तुलसी विवाह पर मन को छू लेने वाले संदेश, विशेज और कोट्स:

Happy Tulsi Vivah 2025 Wishes Messages, Quotes, images, Shayari

1. मृदुल हवा संग भजन बजे,

आंगन में दीप जले ।

तुलसी-श्याम का मिलन पावन,

हर मन में प्रेम के फूल खिले।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

Tulsi Vivah 2025 Wishes in Hindi

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

2. गन्‍ने के मंडप सजाएंगे हम,

विष्‍णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,

आप भी होना खुशियों में शामिल,

तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम।

तुलसी विवाह 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

3. हरि को तुम अति प्‍यारी,

श्‍याम वर्ण सुकुमारी,

प्रेम अजब है उनका,

तुमसे कैसा नाता,

हमारी विपदा हरो तुम,

कृपा बस तुम्‍हारी हो।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

4. तुलसी अमर है, पूज्य महान,

हरि संग होता इसका मान,

शुभता, सौभाग्य का देती वरदान,

तुलसी विवाह पर शुभ अरमान।

5. हरि के संग तुलसी का नाता,

सदियों से चलता आया है,

इस मिलन का पावन मौका,

सौभाग्य का दीप जलाया है।

तुलसी विवाह की बधाई

Tulsi Vivah ki Shubhkamnaye

तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई

6. दीप जलें जब तुलसी तले,

सुगंध उठे मन के मिले,

हरि संग तुलसी का यह संगम,

देता सुख-शांति हर जनम।

तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई

Tulsi Vivah ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi

7. पवित्र मिलन का दिन है आज,

गूँजे हर मंदिर में भक्‍ती के साज।

तुलसी संग विष्णु का ब्याह रचेगा,

जीवन को नया रंग मिलेगा।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

8. शालिग्राम से ब्याही तुलसी रानी,

सजे भक्ति की अनोखी कहानी,

हर मन में उल्लास, हर द्वार सजाया,

तुलसी विवाह का पर्व आया।

तुलसी विवाह 2025 की शुभकामनाएं

Tulsi Vivah 2025 ki Shubhkamna

तुलसी विवाह 2025 बधाई संदेश

9. हर घर के आंगन में तुलसी,

तुलसी बड़ी महान है,

जिस घर में होती हैं तुलसी,

वो घर स्‍वर्ग समान है।

तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई

10.तुलसी का विवाह आया रे,

हर आंगन में साज सजाया रे।

शालिग्राम संग ब्याही तुलसी,

भक्ति का सागर छाया रे।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

11. भक्ति के रंग में रंगा आज संसार,

तुलसी विवाह का सुहाना त्यौहार,

शालिग्राम संग हुआ जब मिलन,

खुशियों से भर गया हर जनमन।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

12. आंगन में सजे तुलसी का द्वार,

गूंजे हरि नाम बारंबार,

मां लक्ष्मी का रूप सुहाना,

लाए घर में सौभाग्य का खजाना।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

13. सबसे सुंदर वो नजारा होगा,

दीवारों पर दियों की माला होगी

हर आंगन में सजेगा मंडप

श्‍याम की बांसुरी बाजेगी

और डोली में मां तुलसी विराजेगी।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

तुलसी विवाह 2025 के शुभ दिन पर आपसे ऐसे खूबसूरत शुभकामना संदेश पाकर आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी। इतना ही नहीं उन्हें भगवान विष्णी माता तुलसी का आशीर्वाद भी मिलेगा। तो फिर देर किस बात की। उठाइए मोबाइल और बोल दीजिए अपनों को तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article