Tulsi Vivah 2024 Rangoli Designs: तुलसी क्यारी से सजाएं घर, तुलसी विवाह पर बनाएं ऐसी खूबसूरत रंगोली, खिल उठेगा घर का आंगन तो मां लक्ष्मी देंगी आशीर्वाद

Tulsi Vivah Rangoli Designs: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का खास महत्व है। इस साल देशभर में आज यानी 12 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर घर में रंगोली बनाने की परंपरा है। आज हम खास आपके लिए तुलसी विवाह स्पेशल रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिससे आपके घर के आंगन की खूबसूरती बढ़ने वाली है और त्योहार में चार चांद लगने वाले हैं।

Tulsi Vivah 2024 Rangoli Designs: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी या द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह सेलिब्रेट किया जाता है। आम भाषा में समझें तो देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी को ही तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन 12 नवंबर को है। जी हां, आज तुलसी विवाह का शुभ दिन है। माता तुलसी को हम वृंदा भी कहते हैं। तुलसी माता को भगवान विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है और तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी और तुलसी माता का विवाह कराया जाता है। तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी के सोलह श्रृंगार के साथ लोग अपने घर को भी सजाते हैं। अब रंगोली के बिना तो घर का आंगन सूना सूना लगता है। इसलिए तुलसी विवाह के दिन रंगोली जरूर बनाई जाती है। अगर आप भी तुलसी विवाह की रंगोली ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। यहां देखें तुलसी विवाह स्पेशल रंगोली डिजाइन्स-

tulsi vivah special rangoli designs photo

Easy Rangoli Design Images For Tulsi Vivah 2024-

राउंड रंगोली इन दिनों ट्रेंड में है। तुलसी विवाह के शुभ दिन पर अगर आप अपने घर के आंगन में, चौखट पर या मंदिर में ऐसी रंगोली बनाते हैं तो आपके त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। ऐसी राउंड रंगोली में मोर डिजाइन बनाकर आप इसे और खूबसूरत दिखा सकते हैं।

End of Feed