Mehndi Designs For Tulsi Vivah 2024: हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी युक्त द्वादशी तिथि के प्रदोष काल के दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। ये दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसी दिन शालिग्राम जी के रूप में भगवान विष्णु ने तुलसी के रूप में माता लक्ष्मी से विवाह किया था। इस खास दिन पर महिलाएं न सिर्फ माता तुलसी का साज-श्रृंगार करती हैं बल्कि खुद भी नई दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। अब मेहंदी के बिना तो दुनिया का हर श्रृंगार फीका दिखता है। इसलिए यहां हम तुलसी विवाह के दिन की खास मेहंदी लेकर आए हैं। यहां आप तुलसी विवाह स्पेशल मेहंदी के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स देख सकते हैं।
Tulsi Vivah Mehndi Designs / Front Hand Mehndi Designs / Back Hand Mehndi Designs-

easy floral mehndi designs for tulsi vivah
फ्लोरल मेहंदी भला किसे पसंद नहीं आती। हथेली पर या बैक हैंड में अगर फूलों के डिजाइन वाली मेहंदी रच जाए तो स्त्री के श्रृंगार में चार चांद लग जाता है। यहां से आप फ्लोरल मेहंदी का डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

mor mehndi designs
फ्लोरल मेहंदी की तरह की मोर डिजाइन वाली मेहंदी का भी खूब फैशन चला है। जिसे देखों हाथ में पिकॉक मेहंदी सजाकर अपना रूप संवारता है। यहां पर हम आपके लिए मोर मेहंदी के प्यारे डिजाइन लेकर आए हैं।

stylish tulsi vivah special mehndi designs
तुलसी विवाह स्पेशल स्टाइलिश मेहंदी ढूंढ रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए ही है। ये तुलसी विवाह की खास मेहंदी के डिजाइन्स हैं जो हाथों को सुंदर दिखाते हैं।

full hand mehndi design
अगर आप भरे भरे हाथों की शौकीन हैं तो इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। नई दुल्हन भी तुलसी विवाह के मौके पर ये खास डिजाइन अपनी हथेली पर रचा सकती हैं।

tulsi vivah mehndi for kids
अगर आपको मेहंदी लगानी बिल्कुल नहीं आती है तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये मेहंदी का डिजाइन काफी आसान और सिंपल है। इस डिजाइन को अपने बच्चे के हाथ पर भी आप लगा सकती हैं।

jaal mehndi design photo
जाल डिजाइन की मेहंदी भी हाथों में खूब जचती है। ऐसी मेहंदी के डिजाइन हथेली की शोभा बढ़ाते हैं। इस तरह के डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरत दिखाते हैं।
