लाइफस्टाइल

Tulsi Vivah 2024 Rangoli Designs: तुलसी क्यारी से सजाएं घर, तुलसी विवाह पर बनाएं ऐसी खूबसूरत रंगोली, खिल उठेगा घर का आंगन तो मां लक्ष्मी देंगी आशीर्वाद

Tulsi Vivah Rangoli Designs: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का खास महत्व है। इस साल देशभर में आज यानी 12 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर घर में रंगोली बनाने की परंपरा है। आज हम खास आपके लिए तुलसी विवाह स्पेशल रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिससे आपके घर के आंगन की खूबसूरती बढ़ने वाली है और त्योहार में चार चांद लगने वाले हैं।

Image

tulsi vivah special rangoli designs photo

Tulsi Vivah 2024 Rangoli Designs: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी या द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह सेलिब्रेट किया जाता है। आम भाषा में समझें तो देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी को ही तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन 12 नवंबर को है। जी हां, आज तुलसी विवाह का शुभ दिन है। माता तुलसी को हम वृंदा भी कहते हैं। तुलसी माता को भगवान विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है और तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी और तुलसी माता का विवाह कराया जाता है। तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी के सोलह श्रृंगार के साथ लोग अपने घर को भी सजाते हैं। अब रंगोली के बिना तो घर का आंगन सूना सूना लगता है। इसलिए तुलसी विवाह के दिन रंगोली जरूर बनाई जाती है। अगर आप भी तुलसी विवाह की रंगोली ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। यहां देखें तुलसी विवाह स्पेशल रंगोली डिजाइन्स-

Easy Rangoli Design Images For Tulsi Vivah 2024-

Round Rangoli Designs

Round Rangoli Designs

राउंड रंगोली इन दिनों ट्रेंड में है। तुलसी विवाह के शुभ दिन पर अगर आप अपने घर के आंगन में, चौखट पर या मंदिर में ऐसी रंगोली बनाते हैं तो आपके त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। ऐसी राउंड रंगोली में मोर डिजाइन बनाकर आप इसे और खूबसूरत दिखा सकते हैं।

easy tulsi vivah rangoli with lotus flower photo

easy tulsi vivah rangoli with lotus flower photo

मोर पंख और कमल के पत्ते दोनों ही भगवान विष्णु को प्रिय हैं। इन दोनों ही शुभ चीजों की रंगोली तुलसी विवाह के दिन के लिए परफेक्ट है।

tulsi mata special rangoli design

tulsi mata special rangoli design

तुलसी क्यारी या पौधे के साथ स्वास्तिक और डॉट डिजाइन वाली रंगोली का ये सबसे बेस्ट डिजाइन है।

tulsi plant rangoli design images

tulsi plant rangoli design images

तुलसी क्यारी और दीया वाली रंगोली तुलसी विवाह के दिन को और खास बनाती है।

swastik rangoli designs for tulsi vivah

swastik rangoli designs for tulsi vivah

स्वास्तिक के साथ रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है। तुलसी विवाह के मौके पर आप अपने घर के आंगन में ऐसी सुंदर रंगोली बना सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article