लाइफस्टाइल

Tuesday Motivational Quotes: बुरा वक्त बदलने के लिए सोच का बदलना बेहद जरूरी है, तरक्की की राह पर चलने के लिए इन महान लोगों के विचार को करें शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 30, 2023, 06:48 AM IST

Tuesday motivational quotes in hindi: यहां हम आपके लिए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुछ महान लोगों के विचार लेकर आए हैं , इसे अपने दोस्तों, करीबियों व रिश्तेदारों को भेज आप उनको उनके लक्ष्य के प्रति अग्रसर कर सकते हैं।

Image

Tuesday Motivational Quotes

Tuesday Motivational Quotes: जिंदगी में तरक्की पाने के लिए सोच का बेहतर होना बेहद जरूरी होता है। अगर आप किसी का अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ भी अच्छा होगा। वहीं अगर आप किसी का बुरा चाहेंगे तो आपके साथ भी बुरा ही होगा। सोच या विचार का सीधा जुड़ाव हमारी शिक्षा से होता है। बहुत बार देखा गया है कि अच्छे संभ्रांत परिवार में गलत काम करने वाले लोग होते हैं, वो पढ़े तो, पर समझे नहीं। वहीं सामान्य परिवार के लोग कम पढ़े लिखे होने के बावजूद कई ऐसे काम करते हैं जो मिसाल बन जाता है। सोच को प्रखर करने के लिए आप इन महान लोगों के विचार को अपनी जिंदगी में शामिल कर तरक्की की राह पर चल सकते हैं। अपने साथियों, दोस्तों, परिवराजनों को भी भेजें ये मोटिवेशनल कोट्स।

इन लोगों के विचार को अपने जीवन में करें शामिल

अरस्तु कहते हैं कि श्रेष्ठ होना कोई कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी एक आदत है, जिसे हम बार-बार करते है। इसलिए इस आदत को बरकरार रखिए।

एमर्सन का कहा मानें तो- मैं हर कदम पर हारा हूं, पर जन्मा केवल जीत के लिए हूं। ये पंक्ति किसी भी परिस्थिति में हताश न होने और लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने को प्रेरित करती है।

स्वामी विवेकानंद कहते थे- जब तक तुम स्वयं पर विश्वास नहीं करते, परमात्मा में विश्वास कर ही नहीं सकते। बहुत से लोगों को ये कहना है कि परमात्मा पर विश्वास करें कि नहीं, इस पर ही विवेकानंद का मत है कि पहले स्वयं पर तो विश्वास कीजिए।

विलियम बी स्प्रेग जीत का मंत्र कुछ इस तरह बता रहे हैं- लोहे के गर्म होने का इन्तजार मत करो, बल्कि अपनी तपन द्वारा इसे गर्म बनाओ यानि समय का इन्तजार मत करो बल्कि ऐसी कोशिश करो कि समय आपके अनुकूल हो जाए।

वहीं मैथिलीशरण गुप्त कहते हैं- अभिव्यक्ति की कुशल शक्ति ही तो कला है। महात्मा गांधी कहते थे- पहले आपको खुद बदलना होगा, जैसा की आप दुनिया को देखना चाहते हैं।

साहित्य सम्राट प्रेमचंद का कहना है कि खून का वह आखिरी कतरा, जो वतन की हिफाज़त में गिरे, दुनिया की सबसे अनमोल चीज़ है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article