T0p 5 Rangoli designs for Mahashivratri 2025 (महाशिवरात्रि रंगोली डिजाइन): देवों के देव महादेव और मां पार्वती के मिलन की बेला यानि की विवाह की मधुर बेला को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि के दिन पर इस त्योहार को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि आज, 26 फरवरी को मनाई जा रही है। इस दिन पर शिव और मां शक्ति के पूजन के साथ साथ घर आंगन की साज सज्जा का भी खास महत्व होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर आंगन में खूबसूरत सी रंगोली का डिजाइन बनाना तो बनता ही है। रंगोली बनाकर लोग अपने घर के आंगन में खुशियों का स्वागत करते हैं। यहां देखें टॉप 5 लेटेस्ट, सिंपल, ईजी रंगोली डिजाइन फोटो, सिंपल रंगोली डिजाइन 2025, महाशिवरात्रि रंगोली डिजाइन्स और शिव जी की रंगोली।
Top 5 Mahashivratri Rangoli Designs

Mahashivratri 2025 Rangoli designs
महाशिवरात्रि के खास मौके पर भगवान भोलेनाथ के नाम की ये वाली खास रंगोली का डिजाइन आपको भी ट्राई करना ही चाहिए। चावल से चंद्रमा बनाकर महाशिवरात्रि पर स्पेशल शिव जी की ये रंगोली डिजाइन अलग ही लुक देगी। बिगिनर्स भी इस सिंपल सी रंगोली को झटपट बना सकते हैं।

Shiv Ji ki Rangoli
शिवलिंग और त्रिशूल वाली इस रंगोली का डिजाइन भी बहुत ही बढ़िया है। महाशिवरात्रि के पावन दिन पर आपको ये दोनों ही रंगोली के डिजाइन्स ट्राई करना चाहिए। इन दिव्य रंगोली डिजाइन्स को देख आपको ऐसा लगेगा मानो शिव जी आस पास ही हों।
Simple, Easy Rangoli Design Photo

Mahashivratri latest rangoli designs photo
शिव और शक्ति के मिलन की बेला का उत्सव और सजावट उन्हीं की साथ वाली रंगोली की डिजाइन के साथ बनाएंगे तो गजब लुक आएगा। शिवलिंग, बेलपत्र के साथ मां बिंदी और नथ वाली रंगोली सबसे शानदार हो सकती है।

Rangoli designs for Mahashivratri
महाशिवरात्रि पर शिव जी को समर्पित रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो ये वाली डिजाइन भी सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर है। इस रंगोली को देख ऐसा ही लग रहा है, मानो भगवान शिव आपके आंगन में त्रिशूल, डमरू और चंद्रमा लेकर विराजमान हो।

Shiv Parvati hand rangoli
शिव-पार्वती के हाथ से उनका मिलन दर्शाती ये रंगोली के डिजाइन्स भी इन दिनों खूब चलन में हैं। महाशिवरात्रि पर एकदम ही लेटेस्ट डिजाइन की रंगोली बनानी है, तो फिर ये दोनों डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

Mahashivratri Ki Rangoli
महाशिवरात्रि के खास अवसर पर हैप्पी महाशिवरात्रि की बधाई देती ये फूल, पत्ती तो खूबसूरत रंगों से बनीं शिव जी की रंगोली शानदार है। जरूर ही आपको इस महाशिवरात्रि इन रंगोली डिजाइन्स को ट्राई करना ही चाहिए।
