लाइफस्टाइल

Motivational Shayari: वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे... हौसले को उड़ान देती हैं ये मोट‍िवेशनल शायरी, मुश्किल हालातों में भी मिलती है हिम्मत

Motivational Shayari In Hindi (मोटिवेशनल शायरी इन हिंदी): हर किसी के जीवन में कभी न कभी दुख, तकलीफ, मुसीबत और परेशानी तो आती रहती हैं। इनसे डर कर या हार मानकर भागने की जगह आपको अपना हौसला बनाकर इन परेशानियों का सामना करना चाहिए। यहां कुछ चुनिंदा मोटिवेशनल शायरियां दी गई हैं जो आपको मुश्किल हालातों में हिम्मत देंगी।

Image

motivational shayari in hindi

Motivational Shayari In Hindi (मोटिवेशनल शायरी इन हिंदी): जिंदगी को रंगीन कहा गया है कियोंकि यह हमें कई रंग दिखाती है। कभी जिंदगी हमें हसना सिखाती है तो कभी रोना। कभी हम हद से ज्यादा खुश होते हैं और कभी बेहद निराश। कई बार ऐसा होता है कि जी-जान से मेहनत करने के बाद भी हमें वो नहीं मिलता है जिसके हम हकदार होते हैं। कई उतार-चढ़ाव झेलने के बाद भी और खून-पसीना एक करने के बाद भी हमें मंजिल नहीं मिलती है।

कई बार ऐसा होता है कि मंजिल सिर्फ एक कदम दूर होती है मगर हम पहले ही हार मान जाते हैं। इस परिस्थिति में प्रेरित रहना, हौसला बनाए रखना और हिम्मत ना हारना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी ऐसे दौर से गुजर रहे हैं तो आपको हमेशा कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे आप हर पल मोटिवेटेड रह सकें। सकारात्मकता लोने के लिए आपको रोज कुछ अच्छी और प्रेरणादयक चीजें पढ़नी चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी शायरियां लेकर आएं हैं जो आपको मोटिवेटेड रहने में मदद करेंगी।

Top 10 Motivational Lines In Hindi

1) काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,

हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,

यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,

जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।

2) वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे,

इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे,

कल क्या होगा कभी मत सोचो,

क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल ले।

3) बिना संघर्ष कोई महान नही होता,

बिना कुछ किए जय जय कार नही होता,

जब तक नहीं पड़ती हथौड़े की चोट,

तब तक कोई पत्थर भगवान नहीं होता।

Best Motivational Shayari In Hindi

4) लक्ष्य को पाने के लिए यदि हम तन, मन और धन लगा देते हैं,

सच कहता हूं दोस्तों, कुंडली के सितारे भी अपनी जगह बदल देते हैं।

5) बेहतर से बेहतर कि तलाश करो,

मिल जाए नदी तो समंदर कि तलाश करो,

टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से,

टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।

6) डर, दर्द और गम से नहीं मान हार,

खुद के विचारों से बनाए पिंजरे से निकलकर देख,

तू ही राजा है और तू ही है सिकंदर।

7) ये जिंदगी हसीं है इससे प्यार करो,

अभी है रात तो सुबह का इंतजार करो,

वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,

रब पर रखो भरोसा वक्त पर एतबार करो।

Inspirational Shayari For Life

8) हवाओं के भरोसे मत उड़,

चट्टाने तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,

अपने पंखों पर भरोसा रख,

हवाओं के भरोसे तो पतंगे उड़ा करती हैं।

9) जिंदगी बहुत हसीन है,

कभी हंसाती है, तो कभी रुलाती है,

लेकिन जो जिंदगी की भीड़ में खुश रहता है,

जिंदगी उसी के आगे सिर झुकाती है।

10) मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है?

हौसला हो तो फासला क्या है

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article