टूथब्रश को बाथरूम में कहां रखना चाहिए? इस छोटी गलती से बढ़ सकता है संक्रमण का जोखिम

Toothbrush Hygiene: टूथब्रश को बाथरूम में कहां रखना चाहिए, इस जगह का चयन भी काफी सावधानी से करना चाहिए। आइए जानते हैं आपके बाथरूम की सबसे सेफ जगह जहां आप टूथब्रश को सेफ्टी के साथ रख सकते हैं।

Toothbrush Hygiene: सुबह उठते ही सबसे पहले हाथ जिस चीज की ओर बढ़ता है, वह अक्सर टूथब्रश होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस जगह टूथब्रश रखा है, वह वास्तव में उसके लिए सही जगह है या नहीं? बाथरूम में टूथब्रश रखना हमारी रोजमर्रा की आदत है, लेकिन उसे टॉयलेट के बहुत पास, बंद और नम जगह या बिना सुखाए रखना हाइजीन के लिहाज से सही नहीं माना जाता। टूथब्रश पर नमी के साथ आसपास के सूक्ष्मजीव भी पहुंच सकते हैं। ऐसे में सिर्फ ब्रश करना ही नहीं, टूथब्रश को सही तरीके से रखना भी ओरल हाइजीन का हिस्सा है। आइए जानते हैं टूथब्रश को स्टोर (Toothbrush Storage) करने के कुछ असरदार उपाय।

Toothbrush Hygiene

टूथब्रश के लिए हाईजीन टिप्स (Photo - Pinterest)

टॉयलेट से दूरी जरूरी

टॉयलेट और टूथब्रश के बीच पर्याप्त दूरी रखना जरूरी है। फ्लश करने के दौरान आसपास की सतहों पर सूक्ष्म बूंदों के फैलने की संभावना रहती है। इसलिए टूथब्रश को टॉयलेट के ठीक बगल में रखने के बजाय जितना संभव हो उतना दूर रखना बेहतर है। अगर बाथरूम में जगह कम है तो ब्रश रखने की जगह ऐसी चुनें, जहां वह टॉयलेट के सीधे आसपास न हो।

End of Feed