लाइफस्टाइल

बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, नहीं दिखेंगे एक भी सफेद बाल

बालों का सफेद होना इन दिनों एक आम समस्या बन चुका है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं।

Image

Hair care

उम्र से पहले बालों का सफेद होना चिंता की बात होती है। लेकिन इन दिनों ये एक आम समस्या बन चुकी है। बच्चे से लेकर जवान तक हर किसी के बाल सफेद हो रहे हैं। इसकी असल वजह से खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग हेयर कलर, डाई और कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनसे बाल काले तो जरूर होते हैं लेकिन लंबे समय तक नहीं रहते हैं और बाल डैमेज भी हो जाते हैं। इन हेयर प्रोडक्ट्स में केमिकल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे बाल और ज्यादा सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरली काला बनाना का सबसे कारगर उपाय है मेहंदी। मेहंदी का इस्तेमाल कर आप बालों को नेचुरल तरीके से काला बना सकते हैं। बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीजें।

बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए मेहंदी में आंवला, शिकाकाई, चाय पत्ती का पानी और कई तरह की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मेहंदी में मिलाकर लगाने से बालों का रंग बहुत गहरा हो जाता है।

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये चीजें?

मेंहदी को एक लोहे की कड़ाही में रखें। अब इसमें करीब 2 चम्मच भीगा हुआ कत्था का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें और इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें 5 बूंद लौंग का तेल मिलाएं और फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। जब मेहंदी सुख जाए तो इसे पानी से धो लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि पहले दिन शैंपू ना करें। बालों को धोने से पहले सरसों के तेल से मालिश करें। इससे बाल बिल्कुल नेचुरली काले दिखेंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article