लाइफस्टाइल

टैनिंग की वजह से स्किन का हो गया है बुरा हाल, तो इन सब्जियों का करें इस्तेमाल, दूर होगी समस्या

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 25, 2025, 11:12 AM IST

टैनिंग एक आम समस्या है जो सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने के कारण होती है। सूर्य के प्रकाश में पराबैंगनी किरणें होती हैं जो त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाती हैं। मेलेनिन एक वर्णक है जो त्वचा को रंग देता है। जब मेलेनिन का उत्पादन अधिक होता है, तो त्वचा का रंग गहरा हो जाता है, जिसे टैनिंग कहा जाता है। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies to remove tanning

स्किन टैन होना एक आम समस्या है। इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। धूप, धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन और स्किन की सही देखभाल न करने की वजह से स्किन टैनिंग जैसी समस्याएं होती हैं। टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं,लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें फॉलो कर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हमारी रसोई में कुछ ऐसी सब्जियां मौजूद है जो टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है। आज यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर आप टैनिंग की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे - Home remedies to get rid of tanning in Hindi

आलू

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो टैनिंग की समस्या को दूर करने में सहायक है। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। फिर इसे प्रभावित हिस्से पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर चेहरा धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या दूर हो सकती है।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बचाता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट कर उसे साफ और चमकदार बनाने में कारगर साबित होता है। इसके लिए टमाटर का रस निकाल लें और फिर इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

खीरा

खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ हाइड्रेट रखता है। इसके लिए खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। ये दाग-धब्बे को दूर करने में सहायक साबित होगा और टैनिंग गायब होगी।

नींबू

नींबू में विटामिन सी होता है जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में सहायक माना जाता है। इसके लिए नींबू के रस को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। ये स्किन को मॉइस्चराइज करने में सहायक है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article