लाइफस्टाइल

बारिश के मौसम में चावल और अनाज में लग गए हैं कीड़े, छुटकारा पाने के लिए इन नुस्खों को आजमाकर देखें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2023, 12:36 PM IST

मानसून का मौसम आ चुका है और बारिश की वजह से कीड़े मकौड़ों का आतंक भी बढ़ गया है। इस मौसम में लाइट्स के बाहर भी कीड़े भटकते हैं। इसके साथ ही इस मौसम में खाने पीने की चीजें भी बहुत बर्बाद होती है।

Image

मॉनसून में अनाज से कीड़े हटाने के टिप्स

मानसून का मौसम आ चुका है और बारिश की वजह से कीड़े मकौड़ों का आतंक भी बढ़ गया है। इस मौसम में लाइट्स के बाहर भी कीड़े भटकते हैं। इसके साथ ही इस मौसम में खाने पीने की चीजें भी बहुत बर्बाद होती है। चावल दाल जैसे अनाजों में भी कीड़े लग जाते हैं जिनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। बारिश के मौसम में आपने अक्सर ये महसूस किया होगा कि जब आप चावल दाल का डब्बा खोलते हैं तो उसमें आपको कीड़े रेंगते दिखते होंगे जिसकी वजह से आपका खाना बनाने का भी मन नहीं करता होगा और साथ ही मन खराब सा हो जाता होगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अनाजों में कीड़े लगने से बचा सकते हैं।

मॉनसून में अनाज से कीड़े हटाने के टिप्स - Tips To Remove Insects From Grains In Monsoon

नीम का इस्‍तेमाल

बारिश के मौसम में अनाज और दालों में नीम की पत्तियां रखने से कीड़े नहीं लगते हैं। औषोधीय गुणों से भरपूर नीम कीड़े को पनपने से रोकता है। ऐसे में बारिश के मौसम में नीम का इस्तेमाल जरूर करें।

लाल मिर्च

अनाज को कीड़े से बचाने के लिए आप लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बारिश के मौसम में आटे में भी कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में इसे कीड़ों से बचाने के लिए आटे में लाल मिर्च रखें।

लौंग

बारिश में डब्बों को सही तरह के साफ करके नहीं रखने की वजह से खाने पीने की चीजों में कीड़े जल्दी लग जाते हैं। सूजी भी इन्हीं में से एक है जिसमें बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं। सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए इसमें 8 से 10 लौंग रखें। ऐसा करने से कीड़े नहीं लगेंगे।

तेजपत्ता

तेजपत्ते का इस्तेमाल कर भी अनाजों में कीड़े को लगने से बचाया जा सकता है। बारिश के मौसम में सीलन की वजह से आटे में कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में इसे बचाने के लिए आटे में तेजपत्ता रखें।

करी पत्ता

दाल-चावल और आटे को कीड़ों से बचाने के लिए आप करी पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। करी पत्ता को ड्राई रोस्ट करके ही डालें। ये कीड़ों को दूर भगाता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article