Monsoon 2023: बारिश के मौसम में खाने पीने की की सारी चीजें बर्बाद हो जाती हैं। इस मौसम में खाने पीने की चीजों को संभाल कर रख पाना काफी मुश्किल होता है। सामानों में कीड़े जल्दी लग जाते हैं। बारिश के मौसम में हम सभी लोग चाय के साथ स्नैक्स का आनंद लेना चाहते हैं लेकिन मानसून सीजन में इन सभी चीजों में कीड़े जल्दी लग जाते हैं और सीलन भी जल्दी आ जाती है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि ऐसा क्या करें जिसके स्नैक्स को खराबव होने से बचाया जा सके ताकि फ्रेश स्नैक्स का भरपूर आनंद ले सकें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी दृमदद से आप स्नैक्स को फ्रेश और कुरकुरा रख सकेंगे।
इन तरीकों से स्नैक्स को रखें फ्रेश और कुरकुरा
शीशे के जार का करें इस्तेमाल
बारिश के मौसम में प्लास्टिक के डिब्बों की जगह आप शीशे के जार का इस्तेमाल करें। शीशे के जार में स्नैक्स स्टोर करने से ये काफी दिनों तक फ्रेश और कुरकुरे रहते हैं। ऐसे में अगर आप खाने पीने के बेहद शौकीन हैं तो शेशे के जार में इन चीजों को स्टोर कर के रखें।
नमी से रखें दूर
स्नैक्स को नमी वाली जगह से दूर रखें। नमी वाली जगह पर रखने से इसमें जल्दी सीलन आ सकती है। कई लोग नमकीन को डिब्बे में डालकर फर्श पर रख देते हैं। ऐसा करने से बचें। इसकी जगह कैबिन या फिर खिड़की आदि पर रखें।
धूप से बचाएं
कई लोग ये मानते हैं कि नमकीन को धूप में रखने से वो खराब नहीं होते हैं लेकिन उनकी सोच गलत है। ऐसा बिल्कुल भी ना करें। ऐसा करने से भी नमकीन जल्दी खराब हो सकता है।
जार अधिक देर तक खुला न रखें
कई बार लंबे वक्त तक जार खुला रहने की वजह से भी चीजें खराब हो जाती है। ऐसे में जार को ज्यादा देर तक खुला ना रखें।
