लाइफस्टाइल

Tiffin Packing Tips: तपती गर्मी में भी खराब नहीं होगा खाना! बस जान लें टिफिन पैकिंग के ये टिप्स

Tiffin Packing Tips: गर्मी का मौसम आते ही टिफिन पैकिंग के दौरान सबसे बड़ी चिंता होती है खाने को ताजा और सुरक्षित रखना। हम आपको टिफिन पैकिंग के कुछ टिप्स बताएंगे जो आपके खाने को सेफ रखने में मदद करेंगे।

Image

टिफिन में खाना कैसे पैक करें

Tiffin Packing Tips: गर्मी के मौसम में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने लगता है, तो लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं बात जब टिफिन पैक करने की हो, तो थोड़ी सी लापरवाही भी खाने को खराब कर सकती है। तेज धूप और उमस में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे खाना जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ स्मार्ट टिफिन पैकिंग टिप्स अपनाएं। आज हम आपको टिफिन पैकिंग के कुछ स्मार्ट ट्रिक्स (Summer Food Storage Tips) बताने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में आपके खाने को खराब होने से बचाते हैं।

सही कंटेनर का चुनाव

टिफिन पैकिंग की शुरुआत सही कंटेनर के चयन से होती है। अगर डिब्बा ही सही नहीं होगा, तो बाकी सारी मेहनत बेकार जा सकती है। स्टील या BPA-फ्री प्लास्टिक के एयरटाइट कंटेनर न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि खाने की ताजगी को भी लंबे समय तक बनाए रखते हैं। वहीं इंसुलेटेड टिफिन गर्मी के मौसम में किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये खाने का तापमान संतुलित रखते हैं और उसे जल्दी खराब होने से बचाते हैं।

गर्म खाना पैक न करें

जल्दबाजी में अक्सर हम खाने की पैकिंग में एक बड़ी गलती कर बैठते हैं। जो गर्म खाना सीधे टिफिन में बंद करना है। इससे डिब्बे के अंदर भाप बनती है, जो नमी बढ़ाकर बैक्टीरिया को पनपने का मौका देती है। बेहतर यही है कि खाने को पहले सामान्य तापमान तक ठंडा होने दें उसके बाद ही इसे पैक करें। यह छोटी सी आदत आपके खाने की क्वालिटी को काफी हद तक बेहतर बना सकती है।

मिक्स नहीं, स्मार्ट सेपरेशन है जरूरी

टिफिन में अलग-अलग चीजों को एक साथ ठूंस देना आसान जरूर है, लेकिन सही नहीं है। खासकर सूखी और ग्रेवी वाली चीजों को अलग-अलग रखना बेहद जरूरी है। इससे न केवल खाना गीला या खराब होने से बचता है, बल्कि उसका असली स्वाद भी बरकरार रहता है। स्मार्ट पैकिंग का मतलब है कि हर चीज अपनी जगह पर रखी हो।

खाना पैक करने के टिप्स

खाना पैक करने के टिप्स

फॉयल और टिशू में करें पैक

रोटी और पराठे को लंबे समय तक नरम और ताजा बनाए रखना है, तो एल्युमिनियम फॉयल या बटर पेपर का सहारा लें। यह नमी को कंट्रोल करता है और खाने की बनावट बनाए रखता है। इसके साथ ही टिफिन में एक टिशू पेपर रखना भी फायदेमंद है। क्योंकि यह अतिरिक्त नमी को सोखकर खाने को जल्दी खराब होने से बचाता है।

गर्मी में स्मार्ट फूड चॉइस बनाएं

गर्मी के मौसम के लिए हर खाना टिफिन के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में हल्के और कम नमी वाले खाद्य पदार्थों का चुनाव करें, जैसे सूखी सब्जी, पराठा, पूरी, इडली या उपमा आदि। दही, क्रीम या ज्यादा ग्रेवी वाले व्यंजन जल्दी खराब हो सकते हैं, इसलिए इन्हें सोच-समझकर पैक करें। सही फूड चॉइस ही सुरक्षित टिफिन की कुंजी है।

टिफिन को ठंडा रखना भी है जरूरी

अगर आपका टिफिन कई घंटों तक बंद रहने वाला है, तो उसे ठंडा रखने के उपाय अपनाना जरूरी है। छोटे आइस पैक या ठंडे पानी की बोतल टिफिन के साथ रखने से अंदर का तापमान कम बना रहता है। खासकर ऑफिस या स्कूल के लिए यह एक बेहद कारगर तरीका है, जो खाने को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article