लाइफस्टाइल

Makeup Tips: इस वेडिंग सीजन 5 ईजी स्टेप्स में पूरा होगा मेकअप, गर्ल्स कर लें नोट.. ज्यादा सामान की भी नहीं पड़ेगी जरुरत

Makeup Tips: शादी वाले इस सीजन में अगर आपको भी बहुत सारी पत्रिकाएं आई हैं। और शादी में कैसे तैयार हो का टेंशन हो रहा है। तो गर्ल्स आपके लिए ये वाली सिंपल मेकअप टिप्स बहुत ही ज्यादा काम की हो सकती हैं। जिन्हें फॉलों कर आप कम प्रोडक्ट्स में ही बढ़िया सा मेकअप कर लेंगी।

Image

Makeup Tips

Makeup Tips: शादियों का मौसम शुरू हो चुका है और साथ ही शुरू हो गई है पार्टियों और सेलिब्रेशन की तैयारियाँ। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। तो अगर इस वेडिंग सीजन अगर आप भी अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं। तो जरूरी नहीं है कि, आपके पास बहुत सारे मेकअप प्रोडक्ट्स हों और आपको बहुत ही प्रोफेशनल वाला मेकअप करना आता हो। आप सिंपल से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके भी बढ़िया मेकअप कर सकती हैं। जिससे बहुत ही नेचुरल और एलिगेंट लुक भी आएगा। शानदार ईजी और नेचुरल मेकअप के लिए फॉलों करें बस ये 5 स्टेप्स -

मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन

मेकअप करने से पहले बहुत ही जरूरी है कि, आप अपनी स्किन को अच्छे से मॉइश्चाइज करें और सनस्क्रीन लगाएं। स्किन के ग्लो के लिए अच्छा हाइड्रेशन बहुत ही ज्यादा जरूरी है। जिसके बाद आप हैवी फाउंडेशन की जगह हल्की सी बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाकर नेचुरल ग्लो पाया जा सकता है।

आंखों का मेकअप

आंखों का मेकअप आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा। सिंपल क्लासिक लुक के लिए आप भारी भरकम आई शैडो की जगह, काजल लगा सकती हैं। आईलाइनर के बिना भी काजल आपकी आंखों को एक ब्यूटीफुल लुक देगा। इसके बाद मस्कारा लगा सकती हैं। सिर्फ दो प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से ही आपकी आंखें खिल उठेंगी।

गालों पर लगाएं ब्लश

चेहरे पर हल्का सा बीबी क्रीम लगाकर उसे अच्छे से स्मज कर लें। फिर एकदम ही चमकते पिंक लुक के लिए आप गालों पर ब्लश या टिंट लगा सकती हैं। आप सिंपल सी लिपस्टिक भी यूज कर सकती हैं।

लिपस्टिक

होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें पहले मॉइश्चराइज कर लें। इसके लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें। फिर अपनी पसंद की लिपस्टिक या लिप टिंट लगाएं। गहरे रंग की जगह न्यूड, पिंक या कोरल जैसे हल्के शेड्स चुनें। इससे आपके होंठ नेचुरली काफी सुंदर लगने लगेंगे।

पाउडर या हाइलाइटर

आप अपने मेकअप को पाउडर से सेट कर सकती हैं। वहीं थोड़े ग्लिटरी लुक के लिए आप हाइलाइटर का यूज भी कर सकती हैं।

इन आसान स्टेप्स को फॉलों करके आप इस वेडिंग सीजन में बिना ज्यादा समय और प्रोडक्ट्स के खूबसूरत दिख सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article