चुभती और चिलचिलाती हुई इस गर्मी के मौसम में मौसम हर कोई लाइट कलर, ढीले कपड़े और सॉफ्ट फैब्रिक पहनने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार लोग फैशन और ट्रेंड के चक्कर में ऐसे कपड़े खरीद लेते हैं जो गर्मियों में शरीर को और ज्यादा गर्म महसूस कराते हैं। बाहर की धूप से बचने के बजाय कुछ फैब्रिक शरीर को और गर्मी दे देते हैं। जिससे पसीना, चिपचिपाहट और बेचैनी बढ़ सकती है।
गर्मियों में सही कपड़ा चुनना सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि आराम और हेल्थ से भी जुड़ा होता है। खासतौर पर सिंथेटिक फैब्रिक वाले कपड़े धूप और उमस में परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सा फैब्रिक गर्मियों में सबसे ज्यादा गर्म महसूस होता है और किन कपड़ों से दूरी बनाना बेहतर माना जाता है।
सबसे गरम कपड़ा कौन सा होता है?
गर्मियों में पॉलिएस्टर फैब्रिक को सबसे ज्यादा गर्म महसूस होने वाले कपड़ों में गिना जाता है। यह सिंथेटिक फैब्रिक हवा को आसानी से पास नहीं होने देता, जिससे शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती।
पसीना बढ़ा सकता है यह कपड़ा
पॉलिएस्टर कपड़े पसीने को जल्दी सोख नहीं पाते। इसकी वजह से शरीर चिपचिपा महसूस हो सकता है और लंबे समय तक इसे पहनने पर अनकम्फर्टेबल महसूस हो सकता है।
स्किन को भी हो सकती है परेशानी
ज्यादा देर तक सिंथेटिक कपड़े पहनने से कुछ लोगों को खुजली, रैशेज या स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, खासकर उमस भरे मौसम में।ये कपड़े भी होते हैं गरम
गर्मी के मौसम में पॉलिएस्टर, नायलॉन, वेलवेट और मोटे सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ये फैब्रिक हवा पास नहीं होने देते, जिससे शरीर ज्यादा गर्म महसूस करता है। ऐसे कपड़ों में पसीना, चिपचिपाहट और स्किन रैशेज की समस्या बढ़ सकती है। गर्मियों में हल्के और सूती कपड़े ज्यादा आरामदायक माने जाते हैं।
समर में कौन सा फैब्रिक बेहतर?
गर्मियों में कॉटन, लिनन और मलमल जैसे हल्के फैब्रिक ज्यादा आरामदायक माने जाते हैं। ये कपड़े हवा को आसानी से पास होने देते हैं और शरीर को ठंडा महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।
अगर आप गर्मियों में आरामदायक और फ्रेश महसूस करना चाहते हैं, तो फैशन के साथ सही फैब्रिक चुनना भी बेहद जरूरी है। नहीं तो आपको भी गर्मी में भट्टी जैसा गरम महसूस होता रहेगा।
