लाइफस्टाइल

Things To Learn From Sunita Williams: पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स के जज्बे को कर रही सलाम, हर किसी को उनसे सीखनी चाहिए ये 5 बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 19, 2025, 10:03 AM IST

Things To Learn From Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। सुनीता अंतरिक्ष यात्री कर 9 महीने बाद धरती पर लौटी हैं। उन्होंने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। उनकी इस दृढ़ता को पूरी दुनिया सलाम कर रही है।

Image

Things To Learn From Sunita Williams

Things To Learn From Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद बुधवार को धरती पर वापस आ गई हैं। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने सफल लैंडिंग कर ली है। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए हुई है। सुनीता कई लोगों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, जो कई लोगों के लिए एक आदर्श हैं, को न केवल अंतरिक्ष में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बल्कि उनके प्रेरणादायक टिप्पणियों के लिए भी याद किया जाता है जो लोगों को हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। जीवन में उनसे सीखने को बहुत कुछ है। यहां हम सुनीता के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेंगे।

Sunita Williams Motivational Inspirational Quotes in Hindi

सपने देखना जरूरी

सुनीता विलियम्स का मानना है कि अगर आप जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो इसके लिए बड़े सपने देखना जरूरी है। अगर हम सपने नहीं देखेंगे, तो हम कभी भी उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे।

मेहनत

सुनीता विलियम्स कहती हैं कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। कड़ी मेहनत कर ही आप सफलता पा सकते हैं।

विफलता

विफलताएं हमें मजबूत बनाती है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। हमें हमेशा अपनी विफलताओं से सीखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।

नए अवसर

हमेशा हमें नए अवसरों की तालाश करनी चाहिए। क्योंकि नए अवसर हमें जीवन में आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।

सशक्त

सुनीता का मानना है कि महिलाओं को सशक्त बनना चाहिए और अपने सपनों के लिए आगे बढ़ना चाहिए। उनका मानना है कि महिलाएं, पुरुषों से कम नहीं हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article