लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: रसोई में रखी इन सस्ती चीजों से खिल उठेगा आपका चेहरा, बस यहां जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 19, 2025, 02:39 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन किचन में रखा मलाई स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। मलाई में मौजूद नेचुर तेल और मॉइस्चराइजर त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक हैं, जिससे यह मुलायम और चमकदार बनती है।

Image

Skin Care Tips

सोशल मीडिया के इस दौर में खूबसूरत दिखना एक आम बात हो गई है। हर कोई अपनी सबसे अच्छी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहता है। बाहरी दिखावे के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर की रसोई में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप खूबसूरत दिख सकती हैं। यहां हम आपको किचन में रखी एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से निखरी त्वचा पा सकती है। यहां जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

स्किन के लिए मलाई के फायदे

हम यहां जिस चीज की बात कर रहे हैं उसका नाम मलाई है। मलाई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर अलग सा नूर देखने को मिलता है। ये चेहरे को साफ कर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। ऐसे में आप घर पर मलाई फेस पैक का इस्तेमाल कर स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

मलाई से बनाए फेस पैक

मलाई और हल्दी फेस पैक

मलाई और हल्दी का फेस पैक एक प्राकृतिक और प्रभावी घरेलू उपचार है जो त्वचा को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। यह त्वचा को चमकदार, मुलायम और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसे तैयार करने के लिए 1 चम्मच मलाई में 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर एक पैक तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें।

मलाई और शहद फेस पैक

मलाई और शहद का फेस पैक स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 1 चम्मच मलाई में 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इस पेस्ट को धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article