घर की रसोई में छिपा है आपकी निखरी त्वचा का राज, चेहरे को बेदाग बनाने के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 9, 2025, 11:10 AM IST

स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर की रसोई में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को बेदाग और निखरी बना सकते हैं। यहां जान लें कौन कौन से मसाले स्किन के लिए फायदेमंद है।

शायद की ही कोई होगा जिसे ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश नहीं होगी। दमकती त्वचा पाने के लिए लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। साथ ही महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन इनसे स्किन पर बुरा असर पड़ता है। स्किन डैमेज हो जाती है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर की रसोई में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल कर आप स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने चेहरे को बेदाग और निखरी बना सकते हैं।

इन मसालों से चेहरे को बनाएं बेदाग (Image: istock)

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल हर घर की रसोई में किया जाता है। ये एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल होती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से कील-मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसे यूज करने के लिए आप बेसन और दही के साथ हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर अलग सा निखार देखने को मिलेगा।

End of Feed