मिस यूनिवर्स 2025 विवाद: कैसे अपमान, हंगामे और वॉकआउट से हिल गई सौंदर्य प्रतियोगिता की दुनिया

The Miss Universe 2025 Controversy: मिस यूनिवर्स 2025 इन दिनों बड़े विवाद में घिरी हुई है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (MGI) के सीईओ के अनुचित व्यवहार के बाद कई प्रतिभागियों के इस पेजेंट से वॉकआउट की खबरें आ रही हैं। वैसे मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के साथ विवाद अब आम हो चुके हैं। 2024 में भारत की पहली MGI विजेता रेशल गुप्ता ने भी संगठन पर कुप्रबंधन और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपना ताज सरेंडर कर दिया था। जानें मिस यूनिवर्स 2025 से जुड़ा पूरा विवाद और क्या भारत को आगे इस प्रतियोगिता की मेजबानी करनी चाहिए?

The Miss Universe 2025 Controversy: मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता इस समय बड़े विवाद में घिरी हुई है। आरोप है कि मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (MGI) के सीईओ और मिस यूनिवर्स थाईलैंड होस्ट कमेटी के चेयरमैन नवात इत्साराग्रिसिल ने कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभागियों के साथ अनुचित व्यवहार किया और अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

miss universe 2025

क्या है मिस यूनिवर्स 2025 से जुड़ा विवाद

मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन थाईलैंड में हो रहा है। शुरूआती कार्यक्रमों में सैशिंग सेरेमनी के दौरान 122 प्रतिभागी मौजूद थे, जिनमें मौजूदा मिस यूनिवर्स विक्टोरिया कजैर थेल्विग भी शामिल थीं। इसी दौरान नवात ने कथित तौर पर मिस यूनिवर्स मैक्सिको फातिमा बॉश को 'डम्ब' कह दिया। इससे नाराज होकर बॉश और कई अन्य कंटेस्टेंट्स सेरेमनी से वॉकआउट कर गईं।

End of Feed