मानसून में भी लहराएंगी जुल्फें, चिपचिपापन और डैंड्रफ नहीं करेंगे परेशान, देखें बरसात के मौसम में कैसे रखें अपने बालों का ख्याल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jul 3, 2023, 01:40 PM IST

Hair Care Tips: बरसात के मौसम में सीलन काफी बढ़ जाती है। इससे बालों में पसीना आने से बाल कमजोर हो जाते हैं। सिर में खुजली, बालों में रूसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।

Monsoon Hair Care Tips: मानसून गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है। लेकिन, इस मौसम में न सिर्फ सर्दी, खांसी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है । इस मौसम में बाल बहुत झड़ते हैं। बालों में रूसी, खुजली और संक्रमण होना आम बात है। ऐसे में बालों का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है।

Hair Care, Health Tips, Monsoon Hair Care

Hair Care: बारिश के मौसम में बालों की देखभाल कैसे करें? (Image: Canva)

नम मौसम के कारण सिर में रूसी होने लगती है। इससे सिर की त्वचा पर खुजली भी होने लगती है। स्कैल्प में सीबम के अत्यधिक जमा होने से बाल कमजोर हो जाते हैं। इससे बालों के टूटने और झड़ने की समस्या होती है। बालों से संबंधित समस्या से बचने के लिए आप कई सुझाव अपना सकते हैं। ये टिप्स आपको बारिश के मौसम में होने वाली बालों की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करेंगे।

End of Feed