Summer Makeup Tips: गर्मी के मौसम में चेहरे पर मेकअप अप्लाई करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। दरअसल, चेहरे पर पसीना आने के कारण सारा मेकअप धुल जाता है जिसके कारण चेहरे पर मेकअप पैचेस दिखने लगते हैं। ऐसे में आपको लॉन्ग लास्टिंग और स्वेट फ्री मेकअप करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रखने के टिप्स। जिसे फॉलो करके आपका मेकअप तो अपनी जगह पर रहेगा ही रहेगा साथ-साथ आपका चेहरा भी किसी बॉलीवुड हिरोइन से कम क्लासी और फ्लॉलेस नहीं दिखेगा। यहां देखिए स्मज प्रूफ और स्वेट फ्री मेकअप के लिए बेस्ट और आसान सी टिप्स।
How To Get Smudge Proof long lasting Makeup In Summer
मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं
गर्मी में त्वचा को ऑयली होने से बचाने के लिए अक्सर लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हालांकि ऐसा करना नहीं चाहिए, क्योंकि मॉइश्चराइजर ही चेहरे पर पसीने को कंट्रोल करता है। गर्मी में खासकर वॉटर और जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करके आप मेकअप को अपनी जगह पर टिकाए रख सकते हैं।
सनस्क्रीन लगाना जरूरी
गर्मियों में त्वचा को धूप से बचाने और हाइड्रेटेड रखने के लिए मेकअप से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। कोशिश करें कि फेस पर सनस्क्रीन के साथ सूट करने वाला मेकअप ही अप्लाई करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर धूप का असर नहीं होगा और आपका मेकअप भी लॉन्ग लास्टिंग रहेगा।
प्राइमर लगाना न भूलें
गर्मियों में मेकअप के बाद खूब पसीना आता है, जिससे फेस पर पैचेस यानी की मेकअप के चक्कते जैसे पड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए आपको प्राइमर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इससे मेकअप तो लॉन्ग लास्टिंग रहेगा ही साथ में आपके नैन नक्श और ऊभरे एवं हसीन लगेंगे।
न करें ओवर मेकअप
गर्मियों में कोशिश करें कि मेकअप कम से कम हो। हैवी फाउंडेशन और शीमर प्रोडक्ट तो बिलकुल अवॉयड करने चाहिए। इससे आपका चेहरा ओवर मेकअप टाइप या बहुत ही चोकी दिखने लगता है। ऐसी दिक्कत से बचने के लिए आप समर सीजन में टिंट मॉइश्चराइजर या कंसिलर का यूज कर सकते हैं। बहुत ज्यादा मेकअप करने से चेहरा और खराब दिखेगा।
न्यूड शेड्स ही करें यूज
गर्मी में डार्क शेड का मेकअप काफी हैवी लगता है। ऐसे में लाइट या न्यूड शेड का मेकअप चूज करना एक अच्छी चॉइस हो सकता है। फेस को क्लासी लुक देने के लिए पाउडर ब्लश की बजाए लिक्विड या लिपस्टिक टिंट ब्लश लगाना सही रहेगा। इससे गर्मियों में भी आपका मेकअप ऑन पॉइंट रहेगा तथा आप आलिया करीना जैसी हसीन लगेंगी।
