लाइफस्टाइल

Summer Hair Packs: गर्मियों में बालों की चमक बढ़ाने के लिए लगाएं ये 3 होममेड हेयर पैक, 1 दिन में ही डैमेज बालों से मिलेगा छुटकारा

Homemade Summer Hair Pack: गर्मी के मौसम में धूप-धूल और पसीने से आपके मुलायम बाल की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में डैंड्रफ, हेयर फॉल, ड्राईनेस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको अपने बालों पर ध्यान देना चाहिए। आज हम खास आपके लिए 3 जबरदस्त हेयक पैक लेकर आए हैं जो आपको डैमेज बालों से छुटकारा दिलाएगा।

Image

How To Make Homemade Hair Masks

Homemade Summer Hair Pack: इन दिनों चिलचिलाती गर्मी से हर कोई परेशान है। इस भयंकर गर्मी में स्किन और बाल दोनों की ही हालत खराब हो जाती है। जरा सी परेशानी से बाल तो बिल्कुल ही डैमेज नजर आते हैं। धूप-धूल और पसीने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं। अक्सर इस परेशानी से निपटने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्ड और ब्यूट्री पार्लर के ट्रिटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन हर कोई जानता है कि इन प्रोडक्ट्ड में कितने कैमिकल होते हैं। इसलिए आज हम खास आपके लिए घर पर बने नैचुरल हेयर पैक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप मुलायम और चमकदार बाल पा सकते हैं।

Homemade Summer Hair Pack For Smooth And Shinny Hair In Hindi-

1) ग्रीन टी हेयर मास्क

ग्रीन टी से हेयर पैक बनाने की सामग्री

  • 2 ग्रीन टी बैग
  • 1 चम्मच सरसों का पाउडर

ग्रीन टी और सरसों के पाउडर का हेयर मास्क बनाने का तरीका

ग्रीन टी और सरसों के पाउडर का हेयर मास्क बनाने के लिए ग्रीन टी बैग को 5 से 10 मिनट के लिए 1/2 कप पानी में भिगोएं। अब इस पानी में सरसों

2) नारियल पानी का हेयर पैक

नारियल पानी से हेयर पैक बनाने की सामग्री

  • 2 चम्मच हरे नारियल की मलाई
  • 4 चम्मच नारियल पानी

नारियल पानी का हेयर पैक बनाने का तरीका

नारियल पानी का हेयर पैक बनाने के लिए हरे नारियल में से मलाई निकालकर अलग करें। इसको कटोरी में निकालकर इसमें नारियल पानी मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू करें। ये मास्क गर्मी में बालों को हाइड्रेट करने के साथ, बालों को कंडीशन करता है और उन्हें हेयरफॉल से बचाता हैं।

3) आंवले का हेयर पैक

आंवले से हेयर पैक बनाने की सामग्री

  • 2 से 3 आंवले
  • 2 चम्मच दही

आंवले का हेयर पैक बनाने का तरीका

आंवले का हेयर पैक बनाने के लिए आंवले को 1 गिलास पानी डालकर उबाल लें। अब इसके बीज को अलग करके इसको अच्छे से मैश करके इसमें दही को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को 30 मिनट तक बालों पर लगा के रखें। ये हेयर पैक को लगाने से बालों में शाइन आने के साथ हेयरफॉल कम होगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article