लाइफस्टाइल

Summer Face Pack: गर्मियों में चेहरे को खिला-खिला और ग्लोइंग रखेगा मैंगो फेस पैक! Anti Aging में भी है रामबाण, देखें कैसे बनाएं

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jun 3, 2023, 02:15 PM IST

Anti Aging cream and face pack for summer (एंटी एजिंग के लिए समर फेस पैक): तेज गर्मी और पॉल्यूशन की वजह से चेहरे की त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में लोग कई मार्केट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तब भी कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं मैंगो फेस पैक की रेसिपी, जो फेस के लिए सबसे आसान और कारगर उपाय है।

Image

Summer face pack anti aging home remedies cream

Summer Skin Care, Mango Face Packs: गर्मियों में आम सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि फेस के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह चेहरे की त्वचा को तरोताजा रखने के साथ ग्लोइंग और ग्लासी भी बनाता है। दरअसल, आम की मदद से आप फेसपैक बना सकते हैं। गर्मियों में इस्तेमाल करने के लिए ये फेस पैक सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह चेहरे को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने के अलावा एंटी एजिंग की तरह भी काम करता है। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे काफी सुंदर और खिले-खिले लगेंगे। अगर आपने भी पॉल्यूशन और गर्मी की मार से अपने चेहरे की निखार खो दिया है तो मैंगो फेस पैक के इस्तेमाल से आप अपनी खोई हुई खूबसूरती वापस पा सकती हैं। यहां देखिए मैंगो फेसपैक बनाने की विधि, फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके हिंदी में।

How To Make Mango Face Pack

Ingredients For Making Mango Face Pack, सामग्री

1 पका हुआ आम

1 बड़ा चम्मच शहद

1 बड़ा चम्मच दही

How To Use Mango Face Pack In Hindi, मैंगो फेस पैक कैसे बनाए

  • मैंगो फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले पके आम को छीलकर उसके गुठली को हटा दें।
  • इसके बाद आम के गूदे को तब तक मैश करें जब तक वो पूरी तरह से गूदा न मिल जाए।
  • अब, इस मैश किए हुए आम के गूदे में शहद और दही डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये।
  • मैंगो फेसपैक अब तैयार है। इसे आंख के पास वाले क्षेत्र को छोड़कर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • त्वचा पर अप्लाई करने के बाद इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • फिर, गुनगुने पानी से अपने चेहरे और नेक को अच्छे से धो लें।
  • चेहरे को धोने के बाद इसे थपथपा कर सुखा लें और चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें।

मैंगो फेस पैक के त्वचा लाभ, Mango Face Pack Benefits

  • हाइड्रेशन: आम में पानी की प्रचुरता होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करती है। साथ ही त्वचा कोमल-कोमल दिखती है।
  • एंटी एजिंग: आम में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो एंटी एजिंग के रूप में काम करता है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आ गई हैं तो इस फेस पैक के इस्तेमाल से आप बेहद जवां दिखने लगेंगी।
  • ग्लोइंग स्किन: आम में मौजूद एंजाइम त्वचा को एक्सफोलिएट करने, डेड स्किन सेल्स को हटाने और सेल टर्नओवर को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जो आपके चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाता है।
  • मुहांसों से बचाव: आम में रोगाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, मैंगो फेस पैक छिद्रों को साफ करता है, जिससे पिंपल्स होने की संभावना कम हो सकती है।
  • एक समान त्वचा: आम में प्राकृतिक अम्ल होते हैं जो त्वचा की रंगत को एकसमान बनाने में मदद करते हैं। साथ ही यह दाग और काले धब्बों को मिटाते हैं। इस तरह मैंगो फेस पैक के उपयोग से आपको चेहरे की टैनिंग से छुटकारा मिल सकता है।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article