Fashion Fight: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों में आने से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। वो अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों उनका ब्लू साड़ी स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। स्टाइल के मामले में सुहाना बड़ी बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं को मात दे रही हैं। दरअसल सुहाना ने हाल ही में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई में शिरकत की थी जहां उन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार से पूरी लाइमलाइट बटोर ली। आलिया की सगाई में पहुंची सुहाना नीली रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं हाथों में मैचिंग क्लच के साथ उन्होंने इस लुक को स्टाइलअप किया था। सुहाना का ये लुक देख फैंस का कहना है कि शाहरुख की बेटी के आगे बी-टाउन की सभी एकट्रेस फीकी हैं।
शाहरुख की लाडली का जलवा
शाहरुख खान की लाडली को अक्सर वेस्टर्न ड्रेसेस में ही स्पॉट किया जाता रहा है। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हर लुक में सुहाना कहर बरपाती नज़र आती हैं। कभी टोन्ड लेग्स तो कभी पतली कमरिया फ्लॉन्ट करती नज़र आती हैं। सुहाना ने फंक्शन के लिए जो साड़ी चुनी थी वो प्लेन थी, लेकिन इसकी बॉर्डर पर जरूर मैचिंग कलर के धागों की कढ़ाई की गई थी। इसके साथ मिरर वर्क पेयर किया गया था, जो लुक में ब्लिंग एलिमेंट एड कर रहा था। शाहरुख की लाडली ने साड़ी को ट्रडिशनल तरीके से ही पहना था लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्लीट्स डाली और उन्हें पिन किया, उससे उनके कर्व्स बहुत खूबसूरती से हाइलाइट हो रहे थे।
दीपिका ब्लू साड़ी लुक

Deepika
सुहाना के इस साड़ी लुक को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कार्बन कॉपी लुक बताया जा रहा है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में नीले रंग की सब्यसाची की सिकुइन शिमरी साड़ी में जलवा बिखेरा था। दीपिका का लुक कमाल का लग रहा था। उन्होंने स्लीवलेस और डीप नेक ब्लाउज के साथ इस साड़ी लुक को कंप्लीट किया था। दीपिका ने हाथों में ढेर सारे कंगन पहन रखे थे जिसके साथ मैचिंग की ईयरिंग भी कैरी की थी। स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स के साथ दीपिका ने अपने लुक को परफेक्ट बनाया था।

Deepika Padukone
सुहाना vs दीपिका
सुहाना और दीपिका के लुक को कंपेयर किया जाए तो शाहरुख की लाडली का लुक ज्यादा दमदार लग रहा है। उन्होंने साड़ी को जिस तरह से कैरी किया उसकी काफी तारीफ की जा रही है। सुहाना ने अपने इस देसी लुक से फैशन गोल्स सेट कर दिया है। ऐसे में अगर आप भी पार्टी की लाइमलाइट बनना चाहती हैं तो सुहाना के इस ब्लू साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
