Sudha Murty Motivational Quotes(सुधा मूर्ति के प्रेरक विचार): इन्फोसिस के को-फाउंडर एन. आर. नारायण मूर्ति (N. R. Narayana Murty) की पत्नी सुधा मूर्ति किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका, लेखिका, इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही सुधा एक मोटिवेशनल स्पीकर (Sudha Murthy) भी हैं। उनके (Sudha Murthy) अनमोल विचार बच्चों को काफी प्रभावित करते हैं। ना केवल बच्चे बल्कि यंगस्टर्स भी सुधा (Sudha Murthy) के अनमोल विचारों से काफी प्रभावित हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सफल बनाने का काम करेगी। यहां पढ़ें सुधा मूर्ति के प्रेरक विचार।
Sudha Murty Motivational Quotes(सुधा मूर्ति के प्रेरक विचार)
मकसद
अपने काम को करने की ललक, चाहत और हमारी मेहनत ये दोनों साथ मिल जाएं तो दुनिया बदली जा सकती है।
आजादी या खुशी
जिंदगी में कामयाब होने के लिए, ‘जो कर रहे है, उसे पसंद करना और जो पसंद है उसे करना’ इनमें अंतर पता होना जरूरी है।’
संवेदनशीलता
संवेदनशील यानी सेंसिटिव लोगों को आमतौर पर दुनिया को समझने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है।
लोगों को खुश करना
अगर आप सबको खुश करने की कोशिश में लगे रहेंगे, तो किसी को खुश नहीं कर पाएंगे। दूसरों की खुशी के लिए अपना जीवन जीना असंभव है!
आग और पानी
आग को आग से कभी बु। नहीं जा सकता ऐसे समय में पानी ही परिस्थिति में कोई अंतर ला सकता है। इसलिए परेशान में हमेशा धैर्य रखना चाहिए।
बेस्ट फ्रेंड
'लड़का और लड़की की सच्ची दोस्ती देखनी है तो पति और पत्नी दोनों एक दूसरे के दोस्त पहले बनो, कपल बाद में।'
जीवन का लक्ष्य क्या है?
सफलता के लिए, मीनिंगफुल लाइफ के लिए, 'जीवन में हमारा कोई न कोई उद्देश्य, मकसद जरूर होना चाहिए।'
शादी
शादी के बाद जीवन एक लड़ाई है और इस लड़ाई में जीतने वाले महारथी किस्मतवाले होते हैं!’
अकेलापन और एकांत का अंतर
'अकेलापन बोरिंग होता है लेकिन एकांत, एकांत होता है खुद के लिए, उसे एंजॉय करना सीखें, खुद के बारे में जानें।'
