Ruhanika Dhawan: बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी जगत में बेहतरीन काम करने वाली और नाम कमाने वाली रुहानिका धवन इन दिनों अपनी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बें में छोटी वाली रूही बनीं रुहानिका धवन 18 साल की हो गई हैं। रुहानिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सूट-साड़ी से लेकर वेस्टर्न कपड़ों में बहुत ही खूबसूरत सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रुहानिका ने फिर से साड़ी पहनकर बहुत ही ज्यादा सुंदर फोटोज पोस्ट की हैं। जिन्हें देख नेटिजन्स की बोलती बंद हो गई है। यहां देखें रुहानिका के लेटेस्ट लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स -
साड़ी में दिल लूट ले गईं रुहानिका
बहुत ही रॉयल और ट्रेडिशनल लुक वाली मैरून रंग की साड़ी पहन रुहानिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। लेटेस्ट में उन्होने गोल्ड ज्वेलरी, साड़ी पहनकर रॉयल ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच के फ्युजन वाला लुक रिक्रिएट किया है। इस साड़ी का फैब्रिक सिल्क ब्लेंड जैसा हल्का और फ्लोई है, जो पहनने पर बेहद ग्रेसफुल लुक देता है। पूरी साड़ी पर बनी गोल्डन लाइन स्ट्राइप्स इसे सटल लेकिन रिच फिनिश देती हैं। इसे टाइट की बजाय ढीले और फ्लोई स्टाइल में ड्रेप किया गया है, जो बॉडी को बेहद सॉफ्ट तरीके से हाइलाइट करता है। साथ ही पल्लू को ओपन रखकर कंधे से खूबसूरती से गिराया गया है, जिससे पूरा लुक एफर्टलेस और एलिगेंट नजर आता है।

Ruhanika Dhawan (1)
इस लुक में रुहानिका धवन ने गोल्डन लहरिया पैटर्न वाली साड़ी को उल्टा ओपन पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। ट्रेडिशनल ब्लाउज की जगह पर उन्होने डोरी पैटर्न का बांधने वाला ब्लाउज पहना हुआ था। जिसका लुक काफी ज्यादा रॉयल और क्लासिक लग रहा था। इस साड़ी का रंग रुहानिका के स्किन टोन को काफी ज्यादा ही कॉम्पलीमेंट कर रहा है। बेशक ही इन तस्वीरों को अगर आप उनकी बचपन वाली फोटोज से कम्पेयर करेंगे, तो रुहानिका को पहचान पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
रॉयल ज्वेलरी में रॉयल लुक
रुहानिका ने इस सुंदर से एलीगेंट लुक वाली साड़ी के साथ गोल्ड की ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी। हाथ में कंगन के साथ लाल रंग की कांच की चूड़ियां, रानी हार, लटकन मोती वाली झुमकियां और बाजूबंद के साथ बिंदी लगाए बैठी रुहानिका बेहद प्यारी नजर आई हैं।
हाथों में रुहानिका अंगूठियां भी पहनी हुई थीं, जिनका डिजाइन बहुत ही ज्यादा यूनीक था। साड़ी के साथ रुहानिका ने बालों को भी एकदम विंटेज वाइब्स दी थी। मिडिल पार्टिशन के साथ पीछे पिन अप करके उन्होने अपनी लंबी जुल्फों को बखूबी हाईलाइट किया हुआ था। बेशक ही गर्ल्स रुहानिका के इस लुक को फेस्टिवल में किसी शादी पार्टी में रिक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह का लुक यंग गर्ल्स फेयरवेल में भी ट्राई करेंगी, तो लुक काफी ज्यादा अच्छा आ सकता है।
