3 बच्चों की कुंवारी मम्मी श्रीलीला का सूट वाला लुक दिल जीत लेगा, देखें इस लुक से जुड़ी डिटेल्स

एक्ट्रेस श्रीलीला अक्सर ही अपने खूबसूरत लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब हाल ही में उन्होने बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक वाले आइवरी सूट में कुछ तस्वीरें शेयर की। देखें श्रीलीला के इस से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

आइवरी रंग का परिधान हमेशा से ही खास रहा है, और श्रीलीला ने इसे अपनी हालिया उपस्थिति में बखूबी साबित किया है। उन्होंने भारी ग्लैमर से दूर रहते हुए एक सॉफ्ट और ग्रेसफुल आइवरी सूट चुना है। इस सूट लुक में उन्होने घेरदार अनारकली वाला कुर्ता पहना था। जिसपर किया हुआ बारीक काम और बनावट सब कुछ परफेक्ट लुक दे रहा था। इसकी डिजाइन की सादगी सबसे पहले ध्यान खींचती है, जिसमें न तो भारी भरकम प्रिंट हैं और न ही ओवरवेल्मिंग एम्बेलिशमेंट्स, जिससे कपड़ा खुद ही मुख्य आकर्षण बन जाता है।

Sreeleela

बारीक कढ़ाई का काम

कुर्ते के आस्तीनों और गले के चारों ओर बारीक कढ़ाई की गई है, जो इस परिधान को और भी अधिक आकर्षक बनाती है। इस कुर्ती की डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन बेशक ही इसे काफी यूनिक और क्रिएटिव लुक दे रही है।

End of Feed