Som Pradosh Vrat March 2026, सोम प्रदोष व्रत 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 30 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महीने का आखिरी सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह दिन भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खास बात यह है कि सोमवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत विशेष फलदायी माना जाता है, इसलिए भक्त पूरे श्रद्धा भाव से इस व्रत को रखते हैं। ऐसे पावन अवसर पर दिन की शुरुआत भगवान शिव के स्मरण से करना अत्यंत शुभ होता है। यदि आप भी इस दिन अपनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो भगवान शिव के आशीर्वाद से भरे गुड मॉर्निंग मैसेज के साथ इस दिन को और खास बना सकते हैं।
Som Pradosh Vrat Wishes in Hindi
1. महादेव का आशीर्वाद मिले अपार,
जीवन में खुशियों की हो बहार,
हर दिन बने आपके लिए खास,
सोम प्रदोष व्रत लाए सुख बारम्बार..
2. महादेव का नाम है आधार,
हर मुश्किल का यही उपचार,
विश्वास रखें शिव जी पर,
प्रदोष व्रत करेगा बेड़ा पार

भगवान शिव की फोटो (Image: istock)
3. शिव की ज्योति से रोशन हो जीवन,
हर दिन बने आपका पावन,
मन में हो शांति और स्नेह,
प्रदोष व्रत दे खुशियों का सागर
Good Morning Wishes in Hindi
4. भोलेनाथ का आशीर्वाद मिले,
जीवन में सुकून और विश्वास खिले,
हर राह हो आसान आपकी,
प्रदोष व्रत से किस्मत बदले
5. हर सुबह शिव नाम से हो शुरुआत,
जीवन में बरसे खुशियों की बरसात,
महादेव करें हर इच्छा पूरी,
प्रदोष व्रत बनाए दिन खास

प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं (Image: istock)
6. सुप्रभात!
भोलेनाथ शिव की कृपा सदा बनी रहे,
हर दुख-दर्द जीवन से दूर हो जाए,
सोम प्रदोष व्रत आपको सुख-शांति दे
7. भोलेनाथ की महिमा निराली,
भर दें जीवन में खुशहाली,
हर इच्छा हो आपकी पूरी,
सोम प्रदोष व्रत की शुभ घड़ी आई
Good Morning Today God Quotes
8. महादेव का हाथ रहे सिर पर,
हर संकट दूर हो पल भर,
आपका जीवन हो उज्ज्वल,
सोम प्रदोष व्रत दे सुख अपार

प्रदोष व्रत की शुभकामनाएं
9. भोलेनाथ की महिमा निराली,
भर दें जीवन में खुशहाली,
हर इच्छा हो आपकी पूरी,
प्रदोष व्रत लाए सुख की दीवाली
10. सुप्रभात!
शिव कृपा से मिटे हर अंधकार,
जीवन में आए उजाला अपार,
हर सपना हो साकार,
सोम प्रदोष व्रत का यही उपहार
