Snake Plant Care Tips: स्नेक प्लांट की पत्तियां पड़ रही हैं पीली, Garden Up की एकता से जानें इसे घना और हेल्दी रखने का तरीका

घर पर साफ हवा के लिए स्नेक प्लांट कैसे उगाएं। Garden Up की फाउंडर एकता चौधरी से जानें स्नेक प्लांट की देखभाल किस तरह करनी है। समझें सही मिट्टी, पानी, धूप, पीली पत्तियों और कटिंग से नया पौधा उगाने का तरीका।

Snake Plant Care Tips in Hindi: स्नेक प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। शायद यही वजह है कि बहुत से लोग अपना छोटा-सा इनडोर गार्डन इसी पौधे से शुरू करते हैं। लेकिन आसान होने का मतलब यह नहीं कि इसे कहीं भी रखकर बार-बार पानी दिया जाए। गमले में रुका पानी, गलत मिट्टी और रोशनी की कमी इसकी पत्तियों को पीला और मुलायम बना सकती है। गार्डनिंग एक्सपर्ट और Garden Up की फाउंडर एकता चौधरी से समझें स्नेक प्लांट उगाने और इसकी नई पौध तैयार करने का सही तरीका।

snake plant

साफ हवा के लिए कैसे लगाएं स्नेक प्लांट

घर में पौधा लगाने का मन है, लेकिन उसकी रोज देखभाल करने का समय नहीं मिलता तो स्नेक प्लांट अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी सीधी, हरी और पैटर्न वाली पत्तियां कमरे के खाली कोने को तुरंत खूबसूरत बना देती हैं। यह बेडरूम से लेकर ऑफिस डेस्क तक लगभग हर जगह फिट हो जाता है।

End of Feed