लाइफस्टाइल

चेहरे की ढीली त्वचा में आएगा कसाव, बस अपनाकर देखें ये असरदार तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 1, 2025, 11:47 AM IST

बढ़ती उम्र के साथ स्किन का ढीला होना एक आम बात है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप चेहरे में कसावट ला सकते हैं।

Image

skin tightening tips in hindi

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा खिली खिली रहे और ग्लो करे। लेकिन स्किन केयर नहीं करने से चेहरे में ढीलापन आ जाता है। ऐसे में चेहरे की कसावट खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। चेहरे की ढीली त्वचा से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। चेहरे में कसावट लाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी चेहरे में वो बात देखने को नहीं मिलती है। ऐसे में यहां हम कुछ असरदार नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप त्वचा के ढीलेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

Skin Tightening Tips in Hindi

सोने से पहले तेल से करें फेस मसाज

रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर तेल से मालिश करने से ढीलापन गायब हो सकता है। इसके लिए पहले अच्छी तरह चेहरे को धो लीजिए। फिर हाथों में तेल लेकर मालिश करें। फिर सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

केले का करें इस्तेमाल

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरे में केले को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। 15-20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। फिर चेहरे को थपथपाकर सुखा लें।

खीरे का फेस मास्क

स्किन में कसावट लाने में खीरा बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए खीरे के रस को निकाल लें और फिर इसे 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ें। थोड़ी देर बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरा साफ होगा और स्किन में कसावट आएगी।

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे में कसावट आएगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article