Skin Care In Winter: सर्दियों का मौसम भले ही हमें अच्छा लगता है पर इस मौसम में शुष्क और ठंडी हवाएं त्वचा की नमी चुरा लेती हैं। नतीजा बेजान और रूखी त्वचा के रूप में सामने आ जाता है। इसके कारण भी स्किन रूखी हो जाती है। लिहाजा इस मौसम में त्वचा की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। ऐसा नहीं है कि, इस मौसम में स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखना असंभव है। बस जरूरत है थोड़ी एक्स्ट्रा देखभाल की। कुछ आसान से टिप्स को फॉलों कर इस मौसम में भी स्किन को ग्लोइंग रखना संभव है।
शुष्क और ठंडी हवाएं चुरा लेती है त्वचा की नमी
स्किन रूटीन करें फॉलो
ठंडी और शुष्क हवाओं के मौसम में त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। इसके तहत सुबह सोकर उठने और रात को सोने तक स्किन केयर के लिए रूटीन बनाए। इसकी शुरूआत उठते ही गुनगुना पानी पीने से करें। नहाने से पहले चेहरे पर मास्क लगाएं। नहाने के बाद टोनर और मॉश्चराइजर का उपयोग करें। बाहर से आने के बाद चेहरे की सफाई में आलस न करें। चाहे तो इसके लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सोने से पहले भी नाइट क्रीम लगाना ना भूलें।
डाइट पर हो ध्यान
खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स यूज करते हैं। इस तरह के अधिकतर प्रॉडक्ट्स स्किन के ऊपर काम करते हैं लेकिन खूबसूरत त्वचा के लिए सही आहार भी महत्वपूर्ण है। खानपान जितना हेल्दी होगा आपकी स्किन उतनी ही ग्लोइंग होंगी। ऐसे फल व सब्जियों को डाइट में शामिल करें जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हों। मौसमी फल हरी सब्जियां इनके सबसे अच्छे स्रोत हैं। त्वचा के लिए फैट भी जरूरी है। खासकर सर्दियों के मौसम में यह और जरूरी हो जाता है। इसके लिए हेल्दी फैट वाली चीजें जैसे मछली, सीड्स और नट्स जैसे मूंगफली और बादाम को डाइट में शामिल करें।
घरेलू उपाय अपनाएं
जरूरी नहीं है कि, स्किन की देखभाल के लिए बाजार के महंगे प्रॉडक्ट्स ही यूज किए जाएं। घर में उपलब्ध बेसन, शहद, दूध, मलाई, ग्लिसरीन का उपयोग भी किया जा सकता है। एलोवेरा के पौधे का जेल बेहतरीन मॉश्चराइजर है।
(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
